फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए दिन परेशानियों से घिरा रह सकता है, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mon, 14 Aug 2023 07:24 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
aaj ka rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर अपने किसी डॉक्टर से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको किसी अजनबी से अपने मन की बात को शेयर करने से बचना होगा। छोटे बच्चों के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं और वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाएं रखना होगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहेगा। आपको किसी परिजन से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में आप कोई बड़ी डील बहुत ही सोच विचार कर फाइनल करें, नहीं तो समस्या सकती है। आपका अपने पिताजी से किसी संपत्ति संबंधित बात को लेकर वाद विवाद बन सकता है, लेकिन आपको उसमें उनकी सुनना बेहतर रहेगा। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा और किसी परिजन से किए हुए वादे को आज पूरा करेंगे। आपकी किसी बात पर जीवनसाथी आपसे रूठ सकती है, जिसमें आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपकी संतान के विवाह में आ रही समस्या के लिए अपनी किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। साझेदारी में किसी काम को करने की शुरुआत करें, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाएंगे, तो उसमें आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपको किसी नए संपत्ति अथवा वाहन खरीदने का सपना भी पूरा होगा। अविवाहित जातकों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आप कुछ विशेष कार्य को कर दिखाने की कोशिश में व्यस्त रहेंगे। यदि कोई बड़ी डील आपको पार्टनरशिप में मिले, तो आप उसमें पार्टनर से बातचीत अवश्य करें। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए कुछ उलझनें लेकर आने वाला है। अपने व्यवसाय की योजना को बनाने में आप काफी समय मेहनत करेंगे और जिनकी शुरुआत भी कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों का आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। परिवार में आपके कुछ लिए गए फैसलों को लेकर परिवार के सदस्य आपसे नाराज रहेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यवसाय में आप कोई गलत निवेश न करें और कुछ विशेष कर देखने की कोशिश में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे।  कार्यक्षेत्र में आपके व्यवहार के कारण आपके साथी आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको कोई मन मुताबिक काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप यदि किसी वाद विवाद में पड़े, तो वह आपके लिए कानूनी हो सकता है। आपसे कार्यक्षेत्र में कोई गलती हुई थी, तो उसके लिए  आपको माफी मांगनी पड़ सकती है।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में सावधान रहने के लिए रहेगा। आप किसी से कोई धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना बड़ा मुश्किल होगा और आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी अपने किसी दूर रह रहे परिजन से कोई फोन के जरिए शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके नौकरी मे किए गए प्रयास ठीक होंगे, तो वह आपको प्राप्त हो सकते है। आप  अपने धन को सही दिशा में लगाये, तो उसमे भविष्य में आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। व्यापार में आपको अपनों के कारण समस्या हो सकती है। आप अपने वाणी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। संतान को कहीं बाहर घूमाने लेकर जा सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपके स्वभाव का चिड़चिड़ापन देखकर आपके परिवार के सदस्य भी आपसे नाराज रहेंगे। आपको कार्य क्षेत्र में काम अधिक मिलने के कारण मन थोड़ा तनावग्रस्त रहेगा, लेकिन आप उसे अपने ऊपर हावी न होने दें।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके परिवार में किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जो आपको परेशान करेगी। किसी कानूनी मामले को लेकर यदि आप परेशान थे, तो  आपको उसमें अभी और परेशान होना होगा, क्योंकि आपके विरोधी आपको परेशान कर रहे हैं। स्वास्थ्य में चल रहे उतार-चढ़ाव को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे और आपका किसी काम को करने में मन नहीं लगेगा। विधार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपका मन आध्यात्म की ओर अग्रसर रहेगा, जिसमें आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। आप अपने धन को शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं। आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। किसी कानून संबन्धित मामले में आपको अनुभवी व्यक्तियों से सलाह की आवश्यकता होगी, तभी आप उस मामले से आसानी से बाहर निकाल पाएंगे। आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आपको मित्रों व परिवार के सदस्यों पर पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उनके कार्य से आज लोगों को एक नई राह मिलेगी और जन कल्याण के कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी, लेकिन आपके परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर यदि चिंता सता सकती है, इसलिए आप कोई भी काम बहुत ही सोच विचार कर करें। आपको किसी बात को लेकर बेवजह तनाव बना रहेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलाना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो आपको उससे कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज के दिन आपका मन अध्यात्म के कार्यों की ओर अग्रसर रहेगा और आप परिवार में सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। यदि आपने कार्यक्षेत्र में कोई परिवर्तन किया, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा और परिवार में लोग आपकी किसी बात का विरोध करेंगे, जिससे आपको समस्या तो होगी, लेकिन आपको उसे समझने की कोशिश करनी होगी। आपको पुराने रीति रिवाजों को अपनाकर नई राह पर चलेंगे, जिससे संतान को खुशी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें