फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 August Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

Sun, 13 Aug 2023 03:33 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है।  जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप अपने पार्टनर के साथ सुनहरे पल गुजारेंगे। कुछ चॉकलेट और फूल ले जाना न भूलें इससे आपका जीवन महक उठेगा। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अपने प्रियतम को अच्छा महसूस कराएं और इसके लिए उसकी पसंदीदा डिश बनाना एक अच्छा उपाय है। आज अनावश्यक विवादों या गतिविधियों से बचें। काम में बढ़ती प्रतियोगिता या बाधा परेशान कर सकती है लेकिन आप खुद को संभालने में सक्षम हैं।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मूड के बदलाव के बाद भी चाहत में आपकी बेहतरीन उत्पादकता और आउटपुट आपको विशेष परिणामों से नवाजने वाली है। आपकी यह मेहनत रंग लाएगी।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  अपने पार्टनर के साथ का आनंद लें। रोमांचक और मधुरता से भरे इन एहसासों को अपने दिल में संजोंकर रखें। आज आप सबके आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):   अपने पार्टनर को खुश करने के लिए खाना बनाएं या फिर कोई रोमांटिक गाना गाएं। आपका हर स्वप्न पूरा होगा बस थोड़ी मेहनत करें। कामों में आपका ध्यान अधिक होगा लेकिन इस दौरान अपने पार्टनर को भी याद रखें।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  अपने दिल की भावनाओं को अपने पार्टनर के साथ ज़रूर बांटे और उसे समझें। आज आपको ऐसा लग सकता है कि आपके जीवन में प्यार की कमी है जिसके कारण आप अकेला महसूस कर सकते है। हमेशा अपने दिल कि सुने और ऐसे ही जीवन में आगे बढ़ें।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आप अपने दिल की हर बात अपने साथी से शेयर करते हैं। आप दोनों को केमिस्ट्री परफेक्ट है और यही कारण है कि लोग आपकी मिसाल देते हैं। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेम जीवन जीने वाले आज सामाजिक कार्यों में भी आप व्यस्त रह सकते हैं। आज आप किसी खास व्यक्ति की तरफ आकर्षित होंगे या यह भी हो सकता है कि कोई आपकी ओर खींचा चला आए।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): संबंधों में गलतफहमी होना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन सोच समझकर उसे दूर करना समझदारी है। आपका प्यार आपकी आपके पार्टनर के साथ अंतरंगता बढ़ाएंगे।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):  आप स्वयं अपने रिश्तों को विकसित कर सकते है इसलिए दूसरों पर विश्वास न करें। आपके प्रेम में एक नयापन है और आप दोनों अपने रिश्तों को नया रुख देंगे।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अगर आप सिंगल हैं तो अभी कुछ समय इंतजार करें। अपने जीवन साथी के सुझावों पर हमेशा ध्यान दें, इससे आपको मंजिल जल्द ही मिल जाएगी। कोई ज़रूरी निर्णय लेने के लिए यह समय उचित है।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपके विरोधी भी आपके दोस्त बन जायेंगे। आपको अगर कोई सलाह देता है तो इसका मतलब है कि वो आपसे प्यार करता है अन्यथा आजकल किसी के भी पास दूसरे के लिए समय नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें