फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: मेष और सिंह राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें कैसा रहेगा अन्य राशियों का हाल

Sat, 13 Jul 2024 06:16 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
13 July Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप धार्मिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करने का मौका मिलेगा। आपको लेन देन से संबंधित मामलों में सावधान रहना होगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आप ऊर्जावान रहने के कारण प्रत्येक कामों को करने में तत्पर रहेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको यदि कोई तनाव लंबे समय से सता रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको खुशी होगी। आप अपने बिजनेस को लेकर सतर्क रहें और किसी को पार्टनर न बनाए, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए भी दिन शुभ रहेगा। आपका कोई पुरानी प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद दूर होता दिख रहा है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप सावधानी बरतें।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। यदि कोई प्रॉपर्टी संबंधित मामला लंबे समय से चल रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपका कोई पुराना विरोधी आपको परेशान कर सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने अनावश्यक खर्च पर पूरा ध्यान देना होगा। कोई संपत्ति संबंधित विवाद यदि लंबे समय से आपको घेरे हुए था, तो वह भी दूर होगा। आपको किसी नए वाहन की खरीदारी की इच्छा पूरी हो सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को  अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप परोपकार के कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और आप पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर सुलझाएंगे। किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप यदि काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपको किसी अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

 

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मिल बैठकर व्यतीत करेंगे और उनकी पारिवारिक समस्याओं को सुनेंगे, लेकिन आपको अपने बिजनेस को भी पूरा समय देना होगा, नहीं तो कोई नुकसान होने की संभावना है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है।

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। बिजनेस में आप कोई लेन देन आंख मूंदकर ना करें, नहीं तो उसमें आपको धोखा मिलने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार में यदि किसी सदस्य को आप कोई सलाह देंगे, तो वह आपकी बात पर अमल अवश्य करेंगे। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी और उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपके कुछ विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

 

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको अपने बिजनेस में अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। आप अपने भविष्य को लेकर कुछ धन की योजनाएं बना सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को उनकी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आपको यदि कुछ कामों को लेकर उलझन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे पूरा करेगी। आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर कोई अनबन चल रही थी, तो उसे भी आप बातचीत के जरिए दूर करेंगे और प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। संतान को किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा और उनको किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। बड़ों के आशीर्वाद से आपके सभी रुके हुए काम पूरे होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें