Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम संबंधों में आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। एक-दूसरे का साथ अच्छे से मिलेगा। आप अपने पार्टनर को अच्छे से जानते हैं और दोनों का एक दूसरे पर अटूट विश्वास है। आंख मूंदकर आप अपने रिश्ते में आगे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेम संबंधों में रहने वाले जातकों के लिए आज का दिन प्रेम के लिहाज से ठीक नहीं रहेगा। आपके प्रेम जीवन में कुछ उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। आपका साथी आपके किसी बात का बुरा मान सकता है। ऐसे में वाद-विवाद की स्थिति पैदा न होने दें। साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपके प्रेम जीवन में आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम राशिफल के अनुसार दिन में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। रिश्तों में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। अगर आपका पार्टनर किसी बात को लेकर नाखुश है तो उसे मनाने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेम राशिफल के अनुसार आज का दिन प्रेम संबंधों के लिहाज से बहुत ही खुशनुमा और रोमांटिक रहने वाला होगा। साथ संग प्यार और रोमांस करने का भरपूर मौका आपको मिलेगा। दोनों के बीच रिश्तों की डोर में मजबूती आएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्रेम संबंधों में रिश्तों को लेकर कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। रोमांस और प्यार के लिए आज का दिन उतना अच्छा साबित नहीं होगा। रिश्तों में कुछ दूरियां बढ़ सकती है।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने पार्टनर संग रिश्ता बढ़िया तरीके से आज आगे बढ़ेगा। आपका हमेशा साथ देने वाला पार्टनर आपके पास है। आप दोनों अपने जीवन को संवारने में पूरी तरह से सक्षम हैं। नए सम्बन्ध बनने का भी योग हैं।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपके दिल में प्यार और रोमांस की घंटियां बज रही है। नया वातावरण और परिवेश आपको नए अनुभव प्रदान करेगा जिसका आप अपने रोमांटिक जीवन में उपयोग कर सकते हैं।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपका खुशनुमा रवैया आपको सभी चिंताओं से बाहर निकालकर आनंदित ढंग से जीवन बिताने की प्रेरणा देता है। प्रेम संबंधों को लेकर आने वाला समय लाभप्रद है। आपके मित्र आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। वैवाहिक जीवन में खुशियां और सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपका प्रेम आपकी लवलाइफ में अंतरंगता बढ़ाएगा जिससे आपका प्रेममय जीवन रोमांटिक और आकर्षक बनेगा।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आप व्यस्त रहने के कारण अपने साथी को समय नहीं दे पाएंगे। लेकिन जैसे भी हो आप अपने साथी को खुश रहने के लिए समय जरूर निकाल लेंगे।आपका रोमांटिक मूड प्यार में आपके उत्साह को और भी बढ़ा देगा।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपको आज अपने प्रेम संबंधों में सावधानी बरतनी होगी। जिन जातकों का प्रेम का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है आज साथी के साथ किसी तरह का झगड़ा हो सकता है। ऐसे में आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्यार और रिश्तों के मामले में आज आपको खुशी मिल सकती है। आपके लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला साबित हो सकता है। पार्टनर संग अच्छा रिश्ता और समय बिताने का मौका आपको मिलेगा। ऐसे में आप रोमांस का भरपूर आनंद लें।