rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी संपत्ति में इजाफा लेकर आने वाला है। रक्त संबंधी रिश्तों को बढ़ावा मिलेगा और आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी और आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, जिसे आप अपनी माताजी से साझा कर सकते हैं। कुछ श्रेष्ठ कार्य के प्रति आप आगे रहेंगे। परिजनों पर आप भरोसा बनाए रखें व उनकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, जो लोग नौकरी में बदलाव चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।