फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 August Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Sat, 12 Aug 2023 07:32 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है।  जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):  प्रेम जातकों के लिए उनके रिश्तों में प्यार और खुशियां पहले जैसी ही रहने वाली है। दांपत्य जीवन में मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा। आप प्रेम के रंग में पूरी तरह से रंगे हुए हैं और यह महसूस कर रहे हैं कि कोई अलौकिक शक्ति इस रंग को और भी गहरा बना रही है। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज प्रेमी जातकों के लिए अपने साथी संग रोमांटिक रिश्तों में अपनी भावनाओं को जाहिर करने में झिझक सकते हैं। एक व्यस्त दिन में बाद आप थोड़ा खाली समय चाहेंगे ताकि आप अपने चाहने वालों के साथ फुरसत के कुछ खास पल गुजार सकें। खुद पर भरोसा रखें । 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):  दिन की शुरुआत प्रेमी जातकों के लिए शुभ रहने वाली होगी। आपको आज अपने साथी का भरपूर साथ मिलेगा। समय के साथ लोग आपकी जीवन में आएंगे और जाएंगे लेकिन सोलमेट हमेशा आपका साथ देगा। अपने जीवनसाथी के मुश्किल समय में आप भी उनका सहारा बनें।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): दिनभर साथी संग यादगार पलों को बिताने का आज मौका मिल सकता है। वहीं दांपत्य जीवन में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। यह समय है अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने और मनोरंजन का। आपकी सकारात्मकता और रचनात्मकता के लोग कायल हैं। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आपको खुले दिमाग और दिल से साथी के कार्यों और उसकी बातों की सराहना करनी होगी। रोमांस के लिए आपको बहुत अच्छा समय मिलेगा। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  आपका रोमांटिक जीवन अति उत्तम है और आज कुछ अंतरंग क्षण मिल सकते है। अगर साथी की तलाश में हैं तो आपकी तलाश अब ख़त्म होगी।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):  रिश्तों को लेकर आप आज शांति महसूस कर रहे हैं।  आपके रोमांस की शुरुआत है और अभी आपके मन में केवल एक ही नाम है और वो है अपने प्रियतम का।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  ज़िन्दगी आपको नए मौके दे रही है इसलिए उनका पूरा तरह से फायदा उठाए। किसी आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात आज संभव है। छोटे- छोटे मतभेदों के कारण आज आपका ध्यान अपनी लवलाइफ पर होगा।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): प्रियतम से किए वादों को पूरा करने का समय आ चुका है क्योंकि अधूरे वादे अधूरे रिश्ते के समान हैं। अपने शौक़ को पूरा करने के लिए समय निकालें और मिलने वाले अवसरों का सही उपयोग करें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): लव और प्यार के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला होगा। लोगों के भावनात्मक रूप से जुड़ने के लिए आपको ज्यादा प्रयास नहीं करना है। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): रिश्ते में गलतफहमी कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन ध्यान रखें इनकी वजह से आपके संबंध में कोई फर्क नहीं आना चाहिए। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): काम से छुट्टी लेकर अपने शौक पूरा करें और साथी के साथ कुछ रोमांटिक पल गुजारें। आज अपना और अपने प्रियजनों का खास ख्याल रखें। अगर लम्बे समय से चली आ रही परेशानी से आप नहीं निकल पा रहे हैं तो किसी खास की मदद लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें