फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: सिंह और कन्या राशिवालों की पद प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 11 Jun 2024 07:54 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
11 जून का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। संतानों को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर आप कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आप छुटपुट लाभ के अवसरों को हाथ से जाने ना दें। व्यक्तिगत विषयों में आप आगे रहेंगे। आपको अपने किसी प्रियजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कारोबार में सोच समझ कर काम में आगे बढ़ना होगा। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। भौतिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप अपने घरेलू मामलों को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें और परिवार में  सदस्यों में कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे आप बातचीत करके सुलझाए, तो अच्छा रहेगा। परिवार में विवाह योग्य सदस्यो के लिए  कोई बेहतर प्रस्ताव आ सकता है और आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा, लेकिन आपको स्थिर रखना होगा।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपके सरकारी प्रयास बेहतर रहेंगे। बंधु बंधुत्वों का आपको पूरा लाभ मिलेगा। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपके किसी नए काम की पहल करने की आदत के कारण आप समस्या में आ सकते हैं। आपको अपने किसी विरोधी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाएंगे। भाईयों का आपको पूरा साथ मिलेगा। सरकारी कामों में आपको बिल्कुल ढील नहीं देनी है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको अपने पारिवारिक रिश्तों में आपसी समझदारी से चलाना बेहतर रहेगा। महत्वपूर्ण विषयों पर आप पूरा ध्यान दें। व्यापार में आप कोई बदलाव न करें, नहीं तो समस्या बढ़ सकती है। आप अपने घर को रिनोवेट करने पर पूरा ध्यान देंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, जिस कारण ध्यान इधर-उधर भटक सकता है। आप यदि किसी नए मकान, दुकान आदि की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसमें अपने माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख व समृद्धि को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों को समय देंगे, जिससे आपको एक दूसरे के मन में चल रही बातों को जानने का मौका मिलेगा और आप अपने सुख सुविधाओं की वस्तु के खरीदारी की योजना बना सकते हैं। आपके आसपास रहने के कुछ शत्रुओं से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि वह मित्र के रूप में आपके शत्रु हो सकते हैं। आपका कोई पुराना लेन देन  आपके लिए समस्या बन सकता है। आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आप अपने खर्चो पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें और अपने कामों को कल पर टालने से बचे। विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अनजान लोगों से लेनदेन करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या में आ सकते हैं, जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में लोगों को आज आप एकजुट रखने में कामयाब रहेंगे।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपका दिन उन्नतिदायक रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और काम में तेजी से प्रगति करने के लिए अपने प्रयासों पर सबसे अधिक ध्यान देंगे, लेकिन दूसरों की बातों से मूर्ख न बनें। अनचाही सलाह बाद में परेशानी का कारण बनेगी। आप अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत रखेंगे। आप अपने करियर में अच्छी प्रगति का अनुभव करेंगे। आपके मन में प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी। आज किसी कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में हो सकता है।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उलझा हुआ रहेगा। शासन सत्ता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। प्रशासनिक मामलों को संभालें।  व्यावसायिक परिवर्तनों में सावधानी बरतें।  आपका बच्चा किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकता है।  आप पैतृक संपत्ति का सौदा बहुत ही देखभाल कर करें। माता जी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। छात्रों को बौद्धिक और भावनात्मक बोझ से राहत मिलेगी । 

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आपको अपने बड़ों से समर्थन और प्रोत्साहन मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपका विश्वास बढ़ेगा। दीर्घकालिक योजना को गति मिलेगी। आपको अपनी माता से आर्थिक लाभ होता दिख रहा है।  आपकी कोई पुरानी गलती आपके वरिष्ठों के सामने आ सकती है, जिसके लिए आपको तुरंत माफी मांगनी चाहिए।  विद्यार्थी आज अपनी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आप प्रसन्न होंगे और आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी लानी होगी। किसी अजनबी की बातों का असर अपने ऊपर न होने दें।

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज अपनी बुद्धिमत्ता और सोच को प्रदर्शित करने का दिन है। आप भावनात्मक रूप से सबसे आगे रहेंगे। अपने स्वास्थ्य का त्याग न करें। यदि आपको कोई समस्या है तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए। अगर आप अपने खान-पान पर पर्याप्त ध्यान दें तो आप अपनी बातों और कार्यों से लोगों का दिल जीत सकते हैं। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ डाल सकते हैं जिसमें आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप सभी सरकारी कार्यक्रमों का पूरा लाभ उठा सकते हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता में निखार आएगा। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपका व्यवसाय अच्छा नहीं चल सकेगा।

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
भाग्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा क्योंकि आप अपने साथी का पूरा ख्याल रखेंगे, अपने परिवार को समय देंगे और सभी का सम्मान करेंगे। प्रमोशन के कारण परिवार के किसी सदस्य को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। अपनों का समर्थन और सहयोग बनाए रखें। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और आप सभी को साथ लेकर चल पाएंगे। आप साझेदारी में काम शुरू कर सकते हैं। आप भूमि, भवन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके प्रयासों का दिन होगा। आप काम में बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे, खुश रहेंगे और अपने आस-पास के लोगों का विश्वास हासिल करना आसान होगा। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। व्यापार में सामंजस्य बनाकर रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन किसी से पैसा उधार लेने से बचें, नहीं तो बाद में दिक्कत आ सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें