फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 10 June : मेष राशि वालों के लिए पड़ प्रतिष्ठा दिलाने वाला होगा दिन,  जानिए अपना आज का राशिफल

Sat, 10 Jun 2023 12:49 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
10 June Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामाजिक पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको पैतृक संपत्ति से कोई बड़ा लाभ हो सकता है। आपके अधिकारी भी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। आप नौकरी में यदि बदलाव की योजना बना रहे हैं तो अभी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। पारिवारिक संपत्ति बढ़ेगी और आपकी मेहनत रंग लाएगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना अधिक है। आपको किसी नये काम को करने के लिए भाई व बहनों से सलाह मशवरा करना होगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अनुकूल रहने वाला है। आपके उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी। धार्मिक कार्य के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी, लेकिन विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपका कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरा होगा। लाभ अधिक होने से आज आपको खुशी होगी। आपके कार्यकुशलता बढेगी और आप अपनी इच्छाओं पर काबू बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। धर्म कर्म  के कार्य में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको करीबियों और दोस्तों से बातचीत करने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी किसी परिजन की सलाह आपके बहुत काम आएगी। किसी जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से बचें। कार्यक्षेत्र में यदि आपने कोई तुरंत डिसीजन लिया तो गलत साबित हो सकता है। समन्वय की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। किसी को धन उधार देने से बचें, जो लोग विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें  कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको साझेदारी में किसी काम को करने से  नुकसान होगा। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहेंगे, तो आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसे नजरअंदाज ना करें। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क के जरिए काम करके आप किसी काम को समय से पूरा करके देंगे जिससे आपको खुशी होगी। आपके व्यापार में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आपकी किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत व लगन से काम करने के लिए रहेगा। विरोधियों की सक्रियता बनी रहेगी और आप कठिन परिश्रम करेंगे। कुछ नये लोगों से मेलजोल बढ़ाने में भी आप कामयाब रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थति भी मजबूत रहेगी, लेकिन कुछ नए लोगों से आप आप अपनी कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, नहीं तो वह उसका फायदा उठा सकते हैं। आपको किसी परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है। जीवन साथी की ओर से आपको कोई मूल्यवान वस्तु प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी करनी होगी।
 
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में  आप आगे बढ़ेंगे।  कैरियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को  कोई समस्या हो सकती है। आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिलने से  आपको खुशी होगी। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे और रक्त संबंधी रिश्ते में मजबूती आएगी, लेकिन आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान दे, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। पिताजी को  आप किसी बिजनेस संबंधी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका किसी नये मकान व वाहन आदि की खरीदारी का मौका मिलेगा। अपनों की जरूरतों पर आप पुरा ध्यान देगे और कार्यक्षेत्र में  किसी करीबी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। आपकी किसी मनपसंद वस्तु की प्राप्ति  आपको हो सकती है। आपके सुख साधनों में भी आज वृद्धि होगी और किसी काम को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी आज पूरा होगा। वरिष्ठ सदस्यों का आदर व सम्मान पूरा करें। आपको अपने आवश्यक कार्य पर पूरा ध्यान देना होगा।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जनकल्याण के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा और आवश्यक कार्य में आपकी रुचि रहेगी। भाई बंधुओं से आपकी नजदीकियां बढ़ेगी। वाणिज्य गतिविधियों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे और किसी काम को करने में संकोच न करें, वह पूरा अवश्य होगा।  व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को नजरअंदाज करना होगा । कुछ नए संपर्को से आपको लाभ मिलेगा। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। भविष्य के लिए धन संचय करने पर आप विचार विमर्श कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप आज वही काम करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो, क्योंकि आपके सभी काम के पूरा होने की उम्मीद दिख रही है। अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी वाणी व व्यवहार लोगों को आपसे जोड़ने में आपकी मदद करेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आप अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाएं। किसी विपरीत परिस्थिति में  आपको धैर्य बनाए रखना होगा। परिजनों का आपको पूरा साथ मिलेगा।  किसी कानूनी मामले में यदि आपसे कोई चूक हुई है तो आपको उसमें बाद में बड़ी समस्या हो सकती है। सूझबूझ दिखाकर आप आगे बढ़े तो आपके लिए बेहतर रहेगा। समन्वय की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। आप किसी काम को अति उत्साहित होकर ना करें नहीं तो समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप व्यापार में कुछ नयी योजनाओं को बनाने की तैयारी में लगे रहेंगे।  कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिलेगा  जिससे आपके छवि और निखर कर आएगी। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आप यदि घर व बाहर चल रही किसी भी समस्या के लिए आप सालाह मशवरा करें तो किसी वरिष्ठ सदस्य से करें। किसी बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलने की कोशिश में आज आप कामयाब रहेंगे। आपको अपने आवश्यक कार्य में देरी नहीं करनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें