Aaj Ka Love Rashifal: पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): पार्टनर के साथ बिताया समय आपको राहत पहुंचाएगा। इन अलौकिक पलों से आपकी चाहत को नया मोड़ और साथ ही जीवन में आगे बढ़ने की ताकत मिलेगी।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज आपके लिए एक भावनात्मक दिन है और आप अपने प्रियजनों के साथ अपनी भावनाओं को व्यक्त करेंगे जिससे आप स्वयं को उनके करीब महसूस करेंगे।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): थोड़ा समय अपने पार्टनर के साथ भी बिताएं और अपने प्यार की गर्मी का उन्हें अहसास कराएं। बिना ज्यादा सोचे समझे अपनी भावनाओं को ऐसे ही बहने दें।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज का दिन परिवार के साथ बिताएं। आपके साथी को आपसे कोई नाराज़गी हो सकती है लेकिन चिंता ना करें। कठिनाइयों को दूर करने के लिए कोई सलाहकार या भतीजी/भतीजा आपके काम आ सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए चिंताजनक है इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। आपके कौशल और दक्षता के बारे सब जानते है लेकिन लोगों का नजरअंदाज करना आपको ठेस पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने पार्टनर के साथ समय बिता कर नयी शुरुआत करें, इससे आपका सम्बन्ध मजबूत होगा। क़ानूनी मामले या मुकदमेबाजी आपको प्रतिष्ठा को हानि पहुंचा सकते हैं। रोजाना के परिश्रम भरे दिन से ब्रेक ले कर पालतू जानवरों या बच्चों के साथ समय बिताएं।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आप अपने पार्टनर से अपने दिल की इच्छाओं को व्यक्त करें जिससे आप दोनों भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करेंगे। आपके साथी की तरफ से भी मंजूरी मिलेगी।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अचानक टूटा रिश्ता आपको परेशान कर सकता है लेकिन निराश न हों। जल्द ही आप किसी ऐसे से मिलेंगे जो हर सपने को पूरा करने में आपकी मदद करेगा। अपने अपने दृष्टिकोण को स्पष्ट रखें।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपने पार्टनर के लिए आपके द्वारा की गई छोटी छोटी चीज़ें जीवन में नया खुमार ले आएँगी। आज आपको अपने जीवन के महत्वपूर्ण कार्य में किसी सहायक की तलाश है और आपका लवर/जीवनसाथी इसमें आपका पूरी तरह से सहयोग करेगा।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आपका मूड भी सुखद और रोमांटिक है इसलिए यह खुशनुमा क्षण आपके प्यार के बंधन को ओर भी मजबूत कर देंगे। प्यार के इन मोमेंट्स को हमेशा संजों का रखें।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप अपने मन या दिमाग के बीच दुविधा में हैं। अगर प्रेम सम्बन्ध में कोई गलती हुई है तो याद रखें कि समय हमेशा के जैसा नहीं रहता इसलिए एक दूसरे को माफ़ करना रिश्ते को मजबूत करता है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): रोमांटिक लम्हें बिताने के लिए आज आपके पास सबसे बढ़िया दिन है। आपकी लवलाइफ शांतिपूर्ण है और आपका केयरिंग रवैया आपके साथी का दिल जीत चुका है।