फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope 10 February : सिंह, कन्या और मीन राशि वालों का दिन रहेगा खुशियों भरा,जानें अन्य राशिवालों का हाल

Fri, 10 Feb 2023 12:01 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
10 फरवरी का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

February Horoscope 2023: फ़रवरी महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आप अपने खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, जिससे आपकी अपने पार्टनर से भी कहासुनी हो सकती है। आपको आज अपनी माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से आज लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आपको गिले-शिकवे नहीं उखाड़ने है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आज आप उनसे वापस मांग सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन कुछ मुश्किलों भरा रहने वाला है, लेकिन भाग्य का पूरा साथ मिलने से कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपको  कुछ मौसमी बीमारी अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनसे आपको बचना होगा। परिवार के लोगों का साथ आपको भरपूर मात्रा में मिलता रहेगा। आप अपने किसी काम को लेकर अपने भाइयों से मदद मांग सकते हैं। आपके व्यवसाय में  आप कुछ नए उपकरणों की शुरुआत करेंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ  मिलने की पूरी संभावना है। आप अपने घर किसी भजन, कीर्तन व पूजा-पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आप सामाजिक कार्यक्रमों में पूरी रुचि रखेंगे जिससे आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आपको किसी पुरस्कार के मिलने से खुशियां बनी रहेंगी। परिवार के सदस्य आपके लिए छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों के आशीर्वाद से आप किसी नए काम में हाथ आजमाने की पूरी कोशिश करेंगे। जो लोग शेयर बाजार अथवा सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं, उन्हें भी आज अच्छा मुनाफा मिलने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज के दिन आप के चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, जिसमे आपको प्रसन्नता बनी रहेगी। यदि आप किसी नए वाहन को खरीदने की योजना बना रहे थे, तो वह भी आज पूरी हो सकती है। किसी सरकारी अधिकारी की मदद से आपका कोई कानूनी काम पूरा हो सकता है। आप आज अपने मन में चल रही कुछ बातों को लेकर परेशान रहेंगे, जिससे आप कोई निर्णय समय पर नहीं ले पाएंगे, जो बाद में आपके लिए समस्या बन सकते हैं।  आज आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको  साझेदारी में किसी काम को करना बेहतर रहेगा। आप अपने कार्य क्षेत्र में किसी पर भी भरोसा बहुत ही सोच विचार कर करें। आप यदि सोच समझकर कोई निर्णय लेंगे, तो  वह आपके लिए लाभदायक रहेगा।  यदि आपने जल्दबाजी में कोई निर्णय लिया है तो वह तो आपके लिए समस्या बन सकता है। माता-पिता को आज आप किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। संतान से आज कोई गलती हो सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है।  ऑनलाइन काम कर रहे  लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से उनकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी इनकम में भी आज थोड़ी वृद्धि होगी।  आपका कोई महत्वपूर्ण काम यदि अटका हुआ है, तो वह आज पूरा हो सकता है। आपको  संतान के करियर की चिंता को लेकर किसी काम को करने में मन नहीं लगेगा। आपको एक दूसरे को बेहतर जानने की पूरी कोशिश करनी होगी।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी जरूरी कार्य को करने के लिए रहेगा। आपको कुछ व्यवसायों की चिंताओं से दूर रहना होगा। जो लोग राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें आज कोई बड़ा पद मिल सकता है। घर परिवार में चल रही अनबन को आप बातचीत के जरिए सुलझाएं और दोनों पक्षों की बात अवश्य सुने। आप  किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर दबाव अधिक रहने के कारण वह परेशान रहेंगे। अपनी आंख व कान खुले रखकर कार्य करें, नहीं तो परेशानी हो सकती है। आपको एक साथ कई काम मिलने से आपकी व्यग्रता बढ़ेगी। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप किसी पुरानी गलती से सबक अवश्य ले, नहीं तो आप उसे दोहराने की पूरी कोशिश करेंगे।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी के साथ रोमानी दिन व्यतीत करेंगे । आपकी अपने भाइयों से कुछ गलतफहमी के कारण रिश्तों में दूरी आ सकती है, जिसे आप को दूर करने की पूरी कोशिश करनी होगी। आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके कार्य क्षेत्र में शत्रुओं को आसानी से मात दे पाएंगे, जिससे आपके काम भी आसानी से पूरे हो जाएंगे। आप अपने व्यापार की कुछ योजनाओं की फिर से शुरुआत कर सकते हैं।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में उनका मान सम्मान और बढ़ेगा। उन्हें कोई नया पद भी मिल सकता है। यदि आज अपने किसी मित्र से कोई अनबन की स्थिति उत्पन्न हो तो आपस में धैर्य बनाए रखें। आपको आज अपने मन में किसी भी बात को नहीं रखना है। यदि कोई बात आपको परेशान कर रही है तो आज आप उसे अपने माता-पिता के सामने अवश्य रखें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से खुशियां बनी रहेंगी। 

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने वाला है। आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप अपनी सेहत के प्रति सचेत रहे हैं। अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें, नहीं तो आपको पेट दर्द आदि जैसी समस्या परेशान कर सकती है। व्यापार कर रहे लोग  अपने पार्टनर के साथ किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको  किसी बेवजह की बात को लेकर तनाव बना रहेगा, जो आपकी समस्या का कारण बनेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए चिंताओं से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा।  किसी काम को पूरा होने से आपका आत्मविश्वास भी मजबूत रहेगा। आप यदि कुछ नया करने की कोशिश में लगे हुए हैं, तो वह भी आज पूरा हो सकता है। पारिवारिक रिश्तों में यदि किसी बात को लेकर दरार आ गई थी, तो आप उसे भी दूर करने मे कामयाब रहेंगे। आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं। आपको किसी महत्वपूर्ण जानकारी को किसी से साझा करने से बचना होगा, नहीं तो वह उसे लीक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें