लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपके करिश्मे और आकर्षण के कारण नया विशेष संबंध बनने के योग हैं। अपने दिलबर को खुश करने के लिए आप अभी कुछ अलग करना चाहते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज आप सोचेंगे कि आप अपने जानू से क्या चाहते है लेकिन इसका भी विश्लेषण करें कि आपके पास उन्हें देने के लिए क्या है? आपके व्यक्तित्व से कोई आपकी तरफ आकर्षित तो हो जायेगा किंतु आपकी भावनाएं उन्हें आपके बारे में सोचने के लिए मजबूर कर देंगी।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):रोमांस की समस्याओं के कारण आज आप किसी से भी मिलने जुलने से कतरा सकते हैं लेकिन इन मुश्किलों से घबराएं नहीं। प्रेम के मामलों और प्यार, इश्क़ और मुहब्बत से ही सुलझाया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):आज आप अपने रोमांटिक संबंध में कुछ बदलावों को महसूस करेंगे। आपका साथी आपसे अनुराग की चाहत रखता है इसलिए आप उसके साथ कॉफी पीने जाएँ या रोमांटिक डिनर की योजना बनाएं।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आजअपने जोड़ीदार की बातें ध्यान से सुने और उन्हें समझें। अगर आप सिंगल हैं तो किसी खास इंसान से नजदीकियां बढ़ सकती हैं।अपने प्यार को लम्बे समय तक ताज़ा बनाये रखने के लिए प्रयास करें।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):अपने विचारों को व्यवस्थित करने के लिए आज का समय बढ़िया है। शांत रहें और अपने दिल पर विश्वास करें। अपनी उसी घिसीपिटी रूटीन को छोड़ कर कुछ अलग करें।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपका आज का व्यस्त कार्यक्रम आपको अपने पार्टनर से दूर रखेगा, लेकिन एक कार्ड या "आई लव यू" का छोटा सा मैसेज भेज के आप अपने प्यार को व्यक्त कर सकते है।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):लिव इन पार्टनर या जीवनसाथी से विवाद होने की वजह से यह दिन आपके लिए उदासीभरा हो सकता है। आपको नानी या दादी इस समय आपकी मदद करेगी और आपका मार्गदर्शन करेंगी।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपके लिए यह एक शानदार दिन है क्योंकि सब आपके प्रयासों की सराहना करेंगे। आपका सोलमेट भी आपकी सरलता, प्यार व केयर के लिए आपकी तारीफ करेगा और गर्व महसूस करेगा।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): किसी खास को पाने का सपना भी पूरा हो सकता है बस खुद पर विश्वास करें। अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक फिल्म देखना या मनभावन गाना सुनना आपके दिन को खुशनुमा बना सकते हैं।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):लवलाइफ में मिठास भरने के लिए अपने प्रेम के साथ साथ जूनून की आग को ठंडी न होने दें। प्रेम में छोटी-छोटी शरारते प्यार को और भी गहरा बनाती है। भविष्य में नए रिश्तों के बनने का भी अनुमान है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने आकर्षण और करिश्मे से आप सबका दिल जीतने के लिए तैयार हैं। आपका प्रेमी भी आपके प्रति पूरी तरह से समर्पित है और अपनी भावनाओं को व्यक्त करेगा।