फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 07 March: वृषभ, मकर और कुंभ समेत इन दो राशि वालों के सुख के साधनों में होगी वृद्धि

Tue, 07 Mar 2023 07:24 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
aaj ka rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी व्यापार के कुछ योजनाएं गति पकड़ेंगे और आपको घर परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बातों को ध्यान से सुनना होगा और उन पर अमल करना होगा, तभी आप किसी काम को कर पाएंगे और आप अपनी जिम्मेदारी का पूरा लाभ उठाएंगे। व्यक्तिगत मामलो में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपकी कुछ नये लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिससे आप अपने मन की किसी बात को शेयर ना करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। आपके रहन-सहन का स्तर भी बढ़ेगा और आप कार्यक्षेत्र में प्रभावशाली बनेंगे। भौतिक वस्तुओं पर आप पूरा फोकस बनाए रखें। आपकी वाणी की मधुरता देखकर लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। पारिवारिक कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आपको किसी उमंग व उत्साह के चक्कर में अत्यधिक धन नहीं लगाना है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और वह एक अलग राह पर चलकर अच्छा नाम कमाएंगे।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है और आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आप जीवनसाथी के करियर को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आप उनके लिए किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत करा सकते हैं। आपके गृहस्थ जीवन में खुशहाली बनी रहेगी, क्योंकि आपका और साथी का प्रेम परवान चढ़ेगा। आप अपने मन से सोचे हुए काम में आगे बढ़ेंगे, जिनमे आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी, लेकिन आपको अपने धन को लेकर अहंकार नहीं दिखाना है।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आप किसी काम में निसंकोच आगे बढ़ेंगे। परिजनों के साथ आज कुछ सुखद भरे पल व्यतीत करेंगे और आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपको समस्या होगी और धन संबंधित संबंधित मामले आज तेजी पकड़ेंगे। आप अपने मित्रों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में रुचि दिखाएंगे।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए और ऊर्जावान रहने वाला है। आपकी जीवन शैली और आकर्षक होगी। वरिष्ठ सदस्यों से आप किसी बात को लेकर बहसबाजी में ना पड़े और यदि आप उत्साहित होकर किसी काम को करेंगे, तो आपसे कोई गलती हो सकती है। व्यापार में आपको अपने पार्टनर की बातों पर विश्वास करना होगा, तभी आप आगे बढ़ पाएंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग उनकी योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाएंगे, तभी उन्हें पूरी कर पाएंगे। आर्थिक गतिविधियों में भी  आपकी सक्रियता बढ़ेगी। 
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पारिवारिक रिश्तों में मधुरता लेकर आएगा। कामकाज कर रहे लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्च सामने से निकाल पाएंगे। परिवार में किसी सदस्य को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। किसी सरकारी काम में आप अपनी आंख और कान खुले रखें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आपको कुछ लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने निवेश की योजनाओं पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्यों के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन घर परिवार में आप अपनी सोच किसी पर भी ना डालें। उसके मन की बातों को जानने की कोशिश करें। आप अत्यधिक लाभ कमाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें आप कामयाब अवश्य होंगे। भाई बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी और आपकी कुछ नए अधिकारियों से भी मुलाकात होगी, जो आपको काम के बारे में समझा सकते हैं।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज के दिन आपको शासन का पूरा लाभ मिलता दिख रहा है और आर्थिक दृष्टिकोण से दिन आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। आप प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों की पदोन्नति हो सकती है। आपके लिए वरिष्ठ जनों की सलाह कारगर सिद्ध होगी। जीवनसाथी यदि आपसे किसी बात को लेकर नाराज चल रही है, तो आपको उन्हें मनाने की कोशिश करनी होगी और आपकी कुछ योजनाएं आज फिर से गति पकड़ सकती हैं।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपको सभी के सहयोग से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। भाग्य के दृष्टिकोण से आपके किए गए प्रयास आज तेज रहेंगे और आप सभी के हित की बात सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझकर आपको परेशान कर सकते हैं। आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा और आप परंपरागत कार्य में सक्रियता दिखाएंगे। यदि व्यवसाय संबंधित कुछ योजनाओं को बनाएं, तो उनमें सावधानी बरतें। आपको छोटो की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा और कुछ महत्वपूर्ण कार्य में  आपको सावधानी बरतनी होगी। शीघ्रता व भावुकता में  कोई निर्णय ले, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी कुछ अपरिचित लोगों से दूर ही बनी रहेगी और आपके कुछ पुराने लोग आज फिर से उभर सकते हैं। आप अपनी सूझबूझ से आगे बढ़ें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिजनों के समर्थन से आपके कार्य और सुधरेंगे। आप किसी काम के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे और आपको कुछ कानूनी मामलों में आज आपको जीत मिल सकती है।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में धैर्य बनाए रखें। साझेदारी में यदि आपने किसी काम को किया हुआ है, तो उसके काम के प्रयासों में आज गति आएगी। अपने करीबियों के साथ आप सुखद भरे पल व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और आवश्यक कार्य पर आप पूरा जोर देंगे। व्यापार में आपकी रूचि और बढ़ेगी। व्यवसाय कर रहे लोग किसी पर अधिक भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको व्यवसाय में कुछ नए लोगों को शामिल करने से बचना होगा, क्योंकि आज आप जिस काम को करें, उसमें सक्रियता बनाएं रखें। आप बजट के अनुसार आय व व्यय करें, तो  आपके लिए बेहतर रहेगा और कुछ सरकारी काम में भी आप अच्छा धन लगा सकते हैं। आपको आज किसी को धन उधार देने से बचना होगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से आप सबक लेना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें