फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 06 June :पांच राशियों को मिल सकता है भाग्य का साथ, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Tue, 06 Jun 2023 10:07 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
06 June Ka Rashifal - फोटो : amar ujala
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यवस्था कर रहे लोग किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें और भावुकता में लिए गए निर्णय के लिए आज आपको पछतावा होगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा और आवश्यक कार्य को आप प्राथमिकता दें तभी वह पूरे हो सकते हैं। धार्मिक कार्य के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढाएंगे। यदि आपको कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिले तो उसे अपने तक ही सीमित रखें। 
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने कामों के प्रति सावधान रहना होगा। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप जीवनसाथी से अपने मन की बात कर सकते हैं। परिवार में आपके मन की इच्छा पूरी होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटे बच्चे मस्ती करते नजर आएंगे।  राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपनों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपका कोई भूमि,भवन आदि से संबंधित मामला सुलझता दिख रहा है। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। सेवा आदि से कार्य से जुड़े लोगों  लोग कुछ अच्छा काम करेंगे। आपको बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलने से  खुशी होगी। आपको  विपक्षियो से सावधान रहने की आवश्कता है, नहीं तो वह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। मेहनत व लगन से आज आप आगे बढ़ेंगे जिसका आपको पूरा फल अवश्य मिलेगा। इसके साथ-साथ आप अपने स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान दें। आपको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोग किसी कार्यक्रम को करने की योजना बना सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको  कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थियों की परीक्षाओं की तैयारियों के लिए अत्यधिक मेहनत करें तभी सफलता मिलेगी। आप कार्यक्रम में किसी से भी कोई वादा न करें। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आज खुशी होगी। आप अपने करीबियों की बात सुनेंगे। आप किसी काम को भाग्य के भरोसे ना करें,नहीं तो उसमें आपको समस्या हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के लिए आज कोई विवाह संबंधी प्रस्ताव आ सकता है।जो लोग घर से दूर नौकरी कर रहे हैं वह अपने परिवार के सदस्यों से मिलने आ सकते है। आप  किसी को धन उधार देने से बचें।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको बुद्धि व विवेक से कोई निर्णय लेना होगा। सामाजिक गतिविधियों में भी आप पूरी रुचि दिखाएंगे। आलस्य का त्याग कर आगे बढ़ना होगा। आपको यदि कोई सूचना सुनने को मिले तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं। परिवार का कोई सदस्य आपसे सलाह मशवरा करने आ सकता है। भाई व बहनों से आप अपने मन की इच्छा को जाहिर कर सकते हैं। सामाजिक गतिविधि में आप पूरी रुचि रखेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। रिश्तो में चल रही अनबन दूर होगी। आप परिवार में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और खुशियों को दूसरों के  साथ साझा करेंगे। अपने घर के कामों पर पूरा ध्यान दें। धन-धान्य में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। किसी धार्मिक आयोजन में  आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको नौकरी से संबंधित कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है, जिसे आप तुरंत जॉइन कर सकते हैं। आपको अपने महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी मन की इच्छा की पूर्ति के लिए रहेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के कारण माहौल खुशनुमा रहेगा।  आपकी सुख व समृद्धि बढ़ेगी क्योंकि आप अपने ऐशो आराम की कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी।आप कहीं लॉन्ग ड्राइव पर  जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपका कोई मित्र आपसे मुलाकात करने आ सकता है।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। आप बहुत ही सोच विचार कर कोई भी फैसला लें। परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे।अपनों के लिए कुछ बेहतर करने के प्रयास में लगे रहेंगे।व्यापार के लिए आप कुछ योजनाओं को बनाने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। माता जी से  किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पारिवारिक रिश्ते में एक नई ऊर्जा लेकर आने वाला है। आपको आय के एक से अधिक स्त्रोतों से प्राप्त होंगे। आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लेंगे। करियर को लेकर आप सक्रियता रखेंगे।आपका मनोबल आज बढ़ा हुआ रहेगा। आर्थिक लेनदेन के मामले में आपकी पूरी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप यदि किसी संपत्ति को बेचने का लंबे समय से प्रयास कर रहे थे तो आज  आपके वह प्रयास रंग लाएंगे। घूमने के दौरान आपको कोई जरूरी जानकारी प्राप्त हो सकती है।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलता दिख रहा है। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे और धर्म कर्म के कार्यों से जुड़कर आपको अच्छा लाभ कमाने का मौका मिलेगा। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यापार कर रहे लोग तैयारी से आगे बढ़ें। आपके घर आज किसी सदस्य का रिटायरमेंट होने के कारण छोटी मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ने से आपको खुशी होगी। आध्यात्म के मामलो में आप बहुत ही सावधानी से आगे बढ़ें। आपको कार्यक्षेत्र में जितनी उम्मीद थी उतना फल न मिलने से आपको खुशी होगी। कला व कौशल में सुधार आएगा। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा फोकस बनाएंगे, तभी पूरा हो सकेगा। आपको कार्यक्षेत्र में आपको साथियों के साथ विश्वास बनाए रखना होगा। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें