Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। यह भी पढ़ें-
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। संतान के विवाह में आ रही बाधा को लेकर आप वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं, लेकिन आपको किसी बाहरी व्यक्ति से घर परिवार में चल रही अनबन को शेयर नहीं करना है। माता-पिता से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिससे उनका मन भी परेशान रहेगा। बिजनेस के कामों को लेकर आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलाना होगा।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके कार्यक्षेत्र में किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज अपने कामों में ध्यान लगाएं। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने अधिकारियों से किसी बात को लेकर डांट खानी पड़ सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर आप कोई बड़ा फैसला ना लें। यदि आप किसी नए निवेश की तैयारी कर रहे हैं, तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
4 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, जिससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको व्यापार में कुछ लटकी हुई डीलों को समय रहते पूरा करना होगा, लेकिन आपको परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आज आपको समझ नहीं आएगा कि किस काम को पहले करुं और किसे बाद में, जिसके कारण आप कुछ कामों को कल पर भी छोड़ सकते हैं। जीवनसाथी के करियर को लेकर आपको तनाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आपसे कोई गलती हो सकती है। आपके निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको व्यस्तता अधिक रहने के कारण आप अपने कुछ कामों की सुध बुध नहीं लेंगे, जिससे आपको बाद में समस्या हो सकती है। पिताजी को यदि कोई पैरों में दर्द की समस्या परेशान कर रही है, तो उसके लिए आपको डॉक्टर से परामर्श लेना होगा। आपका कोई काम यदि आप माता-पिता से पूछ कर करेंगे, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खुलेंगे, लेकिन किसी सरकारी योजना में धन लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी शान शौकत आदि की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों को अपनी कुछ योजनाओं को समय रहते बनाना होगा, नहीं तो वह लटक सकती हैं। संतान यदि आप से किसी वस्तु की फरमाइश करें, तो उसे बहुत ही सावधानी दिखाकर पूरी करें। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं।
8 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने के कारण आपको एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी को आप कहीं डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं। यदि आपने अपने किसी मित्र से कोई वादा किया था, तो वह आज उसे पूरा भी अवश्य करेंगे। आपको आज अपने कामों में ढील बरतने से बचना होगा, नहीं तो आपका धन कही फंस सकता है। आपको किसी लेनदेन से संबंधित मामले को समय रहते निपटाना होगा, नहीं तो उसमें समस्या हो सकती है।
9 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने कामों में सतर्कता बरत नहीं होती और किसी नए मकान, वाहन, दुकान आदि को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आप यदि किसी सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हैं, तो इसमें आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपसे वापस मांग सकते हैं।
10 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा और आपको किसी संपत्ति का सौदा करते समय बहुत ही सूझ बूझ दिखानी होगी। यदि आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपको लंबे समय से घेरे हुए थी, उसमें आपको जीत अवश्य मिलेगी। माता पिता से आपको अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा, लेकिन आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा, जिससे आपको खुशी होगी।
11 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आने वाला है। आपको कई काम एक साथ हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढे़गी, लेकिन आप शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। भाई बहनों का आज आपको पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने किसी सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। परिवार में यदि किसी सदस्य से आपने कोई वादा या वचन किया था, तो वह आज आप उसे पूरा अवश्य करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।
12 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खुलेगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने धन को सही दिशा में लगाना बेहतर रहेगा। शेयर मार्केट या सट्टेबाजी में निवेश करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, लेकिन राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज सावधानी बरतें, नहीं तो कुछ विरोधी उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपका किसी नयी संपत्ति खरीदने का सपना पूरा होगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपने यदि किसी से कुछ काम की उम्मीद लगाई थी, तो वह आज पूरी हो सकती है। आपको कहीं घूमने फिरने जाने का मौका मिलेगा। माताजी की सेहत में यदि कुछ गिरावट चल रही थी,तो वह बढ़ सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को कुछ बड़ी डीलों को फाइनल करने का मौका मिलेगा। यदि उनके मन में किसी बात को लेकर भय बना बना हुआ है, तो उसे आप अपने भाइयों साझा कर सकते हैं।