Aaj Ka Love Rashifal: पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपका पूरा मूड आज खुशी को मनाने का रहेगा। आप अपने साथी के साथ क्वालिटी समय बिता सकते हैं। अपने प्यार के प्रति भी आपका रवैया आज नम्र रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): जीवन में आये बदलाव रिश्ते को नया आकार देते हैं। अपने पार्टनर पर ध्यान दें और उसके साथ भविष्य की योजनाएं बनाएं। विवाह की भी संभावना है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): जिनसे आपका प्यार का रिश्ता है उनसे कुछ मतभेद हो सकते है इसलिए अपने साथी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए उन्हें कोई सरप्राइज दें।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपका पार्टनर आपका सबसे अच्छा दोस्त है जो हर स्थिति में आपका साथ देता है। उदासी और अकेलेपन का आपके जीवन में कोई स्थान नहीं है क्योंकि सब आपसे बहुत प्रेम करते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपका व्यस्त कार्यक्रम आपको अपने जीवनसाथी से दूर कर रहा है। ऐसे में अपने प्रियतम के लिए भी कुछ वक्त निकालें। कुछ नए संबंध बनेंगे जिनसे आपको लाभ होगा।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने दिलबर के लिए अपने मन में कोई भी नकारात्मक विचार न लाएं क्योंकि वो पूरी तरह से ईमानदार और विश्वसनीय है।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आपअपने प्रिय का दिल जीतने में कोई भी कसर बाकी नहीं रखेंगे। उन्हें उनकी पसंद का उपहार दें या सिर्फ एक गुलाब का फूल, दोनों ही सूरतों में आप उन्हें प्रभावित करेंगे।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): भविष्य में जो भी सपने आपने बुनें हैं वो अवश्य पूरे होंगे। अपने जीवनसाथी को कभी भी नजरअंदाज न महसूस कराएं क्योंकि ऐसा करना आपकी सफलता के मार्ग में बाधा बन सकता है।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपने लवर के साथ रहना आज आपकी सबसे बड़ी इच्छा है। अपनी चाहत की अभिव्यक्त करके अपने सोलमेट को रिझाएं। आज आप सांसारिक मामलों की जगह लोगों से बातचीत में अधिक व्यस्त रहेंगे।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): व्यस्त होने के कारण आप अपने पार्टनर को कम समय दे रहे हैं। ऐसे में आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। एक यात्रा की योजना या कैंडल लाइट डिनर दोनों के जीवन में रोमांस को वापस लाएगा।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आने वाले सप्ताह में नए रिश्तों के बनने का भी अनुमान है। आपकी रोमांटिक जिंदगी सुहावनी है जिसमें आप एक दूसरे की गलतियां भुलाकर आगे बढ़ रहे हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप अपने आपमें एक अजीब सी ऊर्जा महसूस करेंगे। आपके सहकर्मी और दोस्त दोनों आपकी हर काम में मदद करेंगे और साथ ही आपकी तारीफ भी करेंगे।