फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 04 June : वृष और कर्क समेत इन तीन राशि के लोगों को मिल सकती है उपलब्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 04 Jun 2023 02:19 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal: सामाजिक प्रयासों में आप अनुशासन रखेंगे और सबका साथ में सहयोग बनाए रखें। परिवार के सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई शारीरिक कष्ट लेने लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ ठगी स्वभाव और परिचित लोगों से सावधान रहना होगा। आपके प्रभाव व प्रताप बढ़ने से आपको खुशी होगी। वाणी की सौम्यता  आपको मान सम्मान दिलाएगी। आपकी माताजी से आपकी किसी बात को लेकर बेवजह की बहसबाजी हो सकती है। आप अपने कामों के प्रति सजग रहें, तभी वह पूरा हो सकेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनकी चुगली लगा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। आप अपने करीबियों से कोई उपलब्धि पाने में सफल रहेंगे। यदि आपने किसी जोखिम भरे काम में हाथ डाला, तो वह आपको समस्या दे सकता है। आप अपने खानपान में सात्विक भोजन को रखें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। किसी काम में यदि लापरवाही की तो यह आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। सामाजिक प्रयासों में आप अनुशासन रखेंगे और सबका साथ में सहयोग बनाए रखें। परिवार के सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को करने में जल्दबाजी नहीं करना है, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। जीवनशैली में सुधार आएगा। आप अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे। आपका कोई विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेगा, जिनसे आपको बचने की कोशिश करनी होगी। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप लापरवाही बिल्कुल ना करें।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को किसी तीसरे व्यक्ति के कारण से मनमुटाव हो सकता है। करीबियों के साथ आप कुछ आनंद भरे पल व्यतीत करेंगे। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोग कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। समन्वय की भावना आज आपके अंदर बनी रहेगी। बड़ों की सलाह पर चलने से आप किसी अच्छे काम की शुरुआत कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो  उसके परिणाम आ सकते हैं। आपका कोई मित्र आपके लिए निवेश संबंधी सूचना लेकर आ सकता है।
 
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी से अहंकार भरी बातें ना करें और आपके अंदर आज एक्सट्रा एनर्जी रहने के कारण आप उसे इधर-उधर लगाकर व्यर्थ ना करें। कोई काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। पारिवारिक गतिविधियों में भी आप रुचि बनाए रखेंगे। आप अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप संकीर्णता व स्वार्थ का त्याग करके आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए कुछ चुनौती से भरा रहने वाला है। आपको सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में नाकामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है। यदि घर परिवार में आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आप उसे पूरा अवश्य करें। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आर्थिक रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आपका मान सम्मान बढ़ने से आपको अहंकार नहीं दिखाना है। वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवन स्तर में सुधार आएगा। आपको किसी के साथ कोई काम साझेदारी में करने से बचना होगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर से मदद लेनी पड़ सकती है।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको मामा पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है और आधुनिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आपको किसी श्रेष्ठ कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। घर परिवार में सदस्यों में किसी बात को लेकर बेवजह कहासुनी हो सकती है। आप किसी बाहरी व्यक्ति से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपको खुशी होगी। कार्यक्षेत्र में आपके जूनियर्स से कोई गलती हो सकती है। धन संबंधित मामलों में आप अत्यधिक मेहनत करके किसी काम में सफलता पा सकते हैं। माता जी को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करने में आप सफल रहेंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जल्दबाजी में आप कोई काम ना करें।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको धन संबंधित कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। कारोबार कर रहे लोग कुछ नए लोगों से मिलकर प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी संतान को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे और लंबे समय से रुके हुए कार्यों को गति मिलने से वह पूरे होंगे, लेकिन आप अपने खानपान में नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो आपको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। आपकी किसी परिवार के सदस्यों को दी गई सलाह कारगर सिद्ध होगी।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। परस्पर सहयोग बनाए रखेंगे और कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप किसी लक्ष्य को पकड़कर चलेंगे, तो वह पूरा अवश्य होगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप किसी काम को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आपका वह काम भी पूरा हो सकता है। आपको किसी कानूनी मामले में सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपके मन में दान पुण्य के कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी और यदि आपको किसी से सलाह लेनी पड़े, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी नयी चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप किसी जोखिम भरे काम को करने से बचें। कला कौशल में भी सुधार आएगा। बिजनेस कर रहे लोग आज उसमें कुछ नए उपकरणों को भी शामिल कर सकते हैं। आपको आज किसी काम में ढील नहीं देनी है, नहीं तो वह लंबा लटक सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें