फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और मिथुन राशिवालों के लिए दिन रहेगा खुशियों भरा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 03 Jul 2024 08:51 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
03 जुलाई का राशिफल - फोटो : amar ujala
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों की किसी नए विषय के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको बिजनेस की योजनाओं में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने निजी कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़ें। आपने यदि कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आपको अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव करने से बचना होगा, नहीं तो आपको कुछ शारीरिक समस्याएं होने की संभावना है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें। आपके मन में भाईचारे की भावना बनी रहेगी। प्रेम व सहयोग से आप अपने काम में आगे बढ़ेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपनी आमदनी को बढ़ाने पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वास्थ्य समझ सकते हैं। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से कोई भी जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की खरीदारी के लिए रहेगा। आप आत्म विश्वास से भरपूर रहने के कारण कामों में व्यस्त रहेंगे। आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी।  बिजनेस में आपकी योजनाएं गति पकड़ेगी, जो आपको खुशी देंगी। आप किसी सहयोगी से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। किसी नए घर, मकान, दुकान आदि से जुड़ा  दि कोई मुद्दा विवादित चल रहा था, तो वह भी आज सुलझ जाएगा। आप अपने पारिवारिक समस्याओं को आसानी से दूर कर पाएंगे, जिससे आपका मन भी शांत रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको सरकारी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपकी संतान आपसे किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकती है। आप उनके मन में चल रही उलझन को जानने की कोशिश करें। आप माता-पिता से किसी बात को लेकर बहसबाजी में ना पड़ें। उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप किसी काम को भाग्य के भरोसे छोड़ेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको पारंपरिक कार्य में उलझे रहने के कारण आप परेशान रहेंगे।  आप अपनी सेहत की वजह से भी परेशान रहेंगे। यदि आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने प्रमोशन के लिए अपने बॉस से बातचीत करनी होगी। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए रहेगा। आप कोई भी जोखिम भरा काम ना करें। आप यदि किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी  पूरा हो सकता है।  आप अपने महत्वपूर्ण कामों पर पूरा ध्यान लगाएंगे, जिन्हें पूरा करने में उन्हें आसानी होगी। व्यापार में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने के पूरी संभावना है। प्रॉपर्टी से संबंधित यदि आपने कोई लेनदेन किया, तो उसमें आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप जीवनसाथी को लेकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए या लाभदायक रहने वाला है। आपको आय के कुछ  नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे, जिससे आप आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आप अपने खर्च को भी बढ़ा सकते हैं, जो आपको परेशान करेंगे। आप अपने विरोधियों से अपने मन की बात को कह सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। माताजी से आपको की किसी बात को लेकर बेवजह झड़प हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आपके काम में ढील देने की आदत के कारण आपसे कोई गलती हो सकती है।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने कामों में सोच समझ आगे बढ़ेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।  व्यापार के किसी काम को कल पर न टालें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आप यदि अपने भाइयों से कोई धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश करेंगी, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। आप तरक्की की राह पर  आगे बढ़ेंगे। करियर में भी आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है। परिवार के सदस्यों का साथ आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को सोच समझ कर काम करना होगा। आपको अपने काम में स्पष्टता बनाए रखनी होगी। व्यापार कर रहे लोगों ने यदि किसी से धन उधार लिया, तो इसे उतारने में उन्हें समस्या होगी। आप कार्यक्षेत्र में किसी से बहस बाजी में ना पड़ें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपके बॉस यदि आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो उस पर आप बहुत ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में चल रही अनबन को आप बातचीत के जरिए दूर करेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखने की आवश्यकता है।

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपका किसी नई जमीन, वाहन, मकान आदि की खरीदारी का सपना पूरा होगा। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें भी आपको जीत अवश्य मिलेगी। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे और तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। माता जी की सेहत में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज न करें। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई जानकारी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। व्यापार से संबंधित फसलों में आप परिवार के सदस्यों से सलाह मश्वरा अवश्य करें।

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके बढ़ते खर्च आपको परेशान करेंगे, लेकिन आपको उन पर ध्यान देना होगा। भाई व बहनों से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होती दिख रही है। आपको कोई बड़ा निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी काम को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो हो सकता है। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आप अपने आसपास रह रहे लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपको धन प्राप्ति के कुछ नए मार्ग भी मिलेंगे। आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी से आप किसी संतान से संबंधित समस्या को लेकर बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें