फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Wed, 03 Jul 2024 08:51 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
03 जुलाई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने करिश्मे से आप किसी को भी अपना दीवाना बना सकते हैं बस आत्मविश्वास की कमी न आने दें। रिश्तों में आप पूरी तरफ से ईमानदार हैं और आपके साथी को आप पर यकीन है और यही आपकी सबसे बड़ी जीत है। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अपने पेशेवर और घरेलू जीवन को संतुलित करने में आप आज परेशान और बेचैन हो सकते है। बस कुछ खाली समय निकाल उसके साथ व्यतीत करें जिसके लिए आप पूरी तरह से समर्पित हैं। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने पार्टनर से दूरियों को कम करने और जीवन को गुलाबी बनाने के लिए आपकी पहल की आवश्यकता है तो आगे बढ़ कर इन अपने सपनों को हकीकत में बदल लें। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अब समय है अपनी रोमांटिक ज़िन्दगी को और भी दिलचस्प बनाने का। जब बात प्यार की आती है तो आप अधिक गंभीर महसूस करते है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अपने साथी के साथ अपने भविष्य की चर्चा करें इससे आप दोनों एक दूसरे के और भी करीब महसूस करेंगे। अपने साथी को खुश करने के लिए आपकी एक नज़र या मुस्कान ही काफी है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अगर अपनी चाहत के प्रदर्शन की कोई प्रतियोगिता होती तो आपको प्रथम इनाम मिलता। आपका पार्टनर सच में भाग्यशाली है क्योंकि उसे आपसे अधिक प्रेम करने वाला पूरी दुनिया में नहीं है। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): रोमांस के लिए आज का समय अनरूपता और खुशियों से भरा है। आज कोई खास रिश्ता बनेगा और आपके ग्रह बता रहे हैं कि यह रिश्ता जीवनभर का भी हो सकता है इसलिए खास ख्याल रखें। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अगर आप विवाहित है तो ससुराल वालों के साथ रिश्ता मजबूत होगा। बस अपने प्रियतम के साथ किसी भी तरह की बहस से बचें।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):अचानक टुटा संबंध आपको आहत कर सकता है। आज सभी बाधाओं पर विजय पाने का दिन है। आप अपने प्रेम संबंध में एक नए मोड़ का अनुभव करेंगे जिससे यह और भी खूबसूरत  हो जाएगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): नए रिश्तों का भी संकेत मिल रहा है। अगर किसी को चाहते है तो दोस्ती से शुरुआत करें और धीरे धीरे आगे बढ़ें, ऐसा प्यार पूरी उम्र आपका साथ देगा।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  अपने पार्टनर को रिझाने के लिए आज उन्हें अपनी मधुर आवाज़ में कोई रोमांटिक सा गाना सुना दें। आप विपरीत लिंग के लोगों से मिलने जुलने में अधिक दिलचस्पी रखते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): ससुराल वालों की तरफ से कोई खबर मिलेगी। अपने अहंकार को दूर रख कर परेशानियों का सामना करना सच्चे साथी की निशानी है। आपके लिए सफलता आपके परिवार से जुडी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें