फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 02 July: सिंह और तुला राशि वालों को धन लाभ, धनु और कुंभ राशि वालों को मिलेगी कानूनी जीत

Sun, 02 Jul 2023 07:34 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका मन इधर-उधर के काम में लगेगा, जिससे आपके अपने काम रुक सकते हैं। यदि अपने परिवार में किसी सदस्य से कोई वादा किया है, तो आपको उसे पूरा करना होगा। प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं, तो उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी मिल सकती है। आपको संतान की पढ़ाई में आ रही समस्याओं को लेकर आज उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आप किसी सरकारी योजना में धन का निवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके परिवार का माहौल अच्छा रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज आपको खुशी होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की छवि और निखर कर आएगी। आपका कोई काम आज आपके लिए से दर्द बन सकता है। आपनी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है और यदि आपने किसी को बिना मांगे सलाह दी, तो बाद में उससे समस्या हो सकती है। आज आप अपने घर को रिनोवेट करने पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे, लेकिन पारिवारिक माहौल में यदि समस्या चल रही थी, तो वह आज दूर होगी।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेषकर दिखाने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आप के ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे और आपके अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे, लेकिन यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, तो इससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए नौकरी में बदलाव की योजना लेकर आ रहा है, लेकिन आप कोई भी निर्णय बहुत ही सूझबूझ दिखाकर करें। आप अपनी सुख सुविधाओं की कुछ वस्तुओं के खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपकी आज किसी अजनबी से मुलाकात होगी, जिसमें आप अपने मन की किसी बात को बता सकते हैं, जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे थे, उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। धार्मिक कार्यों के प्रति आज आपका रुझान रहेगा और आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको परिवार के किसी सदस्य की सेहत की चिंता सता सकती है। आपकी किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात होगी, लेकिन लोग आपके विरोधियों को प्रभावित करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको आज वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो आज आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। जीवनसाथी से आप अपने मन की किसी बात को साझा कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको धन संबंधित मामलों में अच्छी खासी मदद मिलेगी और आप कुछ नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनाएंगे। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। आपको किसी पुराने मित्र से मिलकर किसी सरकारी योजना में धन लगाने से पहले सोच विचार अवश्य करना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोग आज यदि अपने कामों को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उन्हे अपने अनुभव का लाभ मिलेगा। आपकी कोई पुरानी डील यदि लंबे समय से रुकी हुई थी, तो वह आज पूरी हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो आज वह पूरा हो सकता है और किसी कानून में मामले में आपको जीत मिलेगी।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव भरा रहेगा। आपको किसी वाद विवाद से दूर रहना होगा और यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। आज आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें। आपको कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको बिजनेस के कामों को कल पर डालने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज आपके किसी मित्र की मदद से दूर होगी। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो वहां वाहन को बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। परिवार का कोई सदस्य आपसे रूपए पैसे के लेनदेन को लेकर कोई जरूरी बात कर सकता है। जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हे परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपका मनपसंद रहेगा, लेकिन जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर कुछ अनबन चल रही थी, तो वह आज दूर होंगी। आपको पिताजी की सेहत में चल रही समस्या को नजरअंदाज करने से बचना होगा। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति भी हो सकती है, लेकिन आप उसमें अपनी आंख और कान को खुला रखकर काम करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है, लेकिन अपनी कुछ बातें गुप्त। आप कुछ नया करने की उधेड़बुन में लगे रहेंगे। यदि आपने किसी परिजन के कहने में आकर कोई निर्णय लिया, तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। आपका घर को खरीदने का सपना पूरा होगा। संतान पक्ष ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में कुछ कमजोर रहने वाला है। आपकी वाणी कार्यक्षेत्र में आपका कोई वाद विवाद खड़ा करा सकती है। किसी बात को लेकर आज ज्यादा क्रोधित ना हो, नहीं तो मामला आपके हाथ से निकल सकता है। आपको औरों के कामों की चिंता सताएगी, लेकिन यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसे थोड़ा संभलकर करें। आपको किसी विशेष काम के लिए आज किसी व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें