फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: इन राशि वालों के जीवन में होगी किसी खास की दस्तक, विवाह के भी बनेंगे योग

Thu, 09 Jul 2026 07:39 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Today Love Horoscope 9 July 2026: जानें आज आपकी राशि के अनुसार प्रेम जीवन, रिश्तों और कपल्स के लिए क्या कहते हैं सितारे।
विज्ञापन
1 of 13
Love Rashifal 9 July - फोटो : अमर उजाला
Love Rashifal 9 July: 9 जुलाई का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए कई खास संदेश लेकर आया है। आपका वैवाहिक जीवन खास हो सकता है, जबकि सिंगल जातकों की जिंदगी में किसी व्यक्ति की एंट्री होने के संकेत हैं। 
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): रिश्तों में नयापन आएगा। यदि किसी रिश्ते को लेकर लंबे समय से बातचीत चल रही है, तो उसमें सकारात्मक प्रगति देखने को मिल सकती है। प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास और बढ़ेगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपके लिए दिन रिश्तों में प्रेम और मिठास लेकर आने वाला है। परिवार के साथ अधिक समय बिताने से रिश्ते बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। जीवनसाथी के साथ मन की बातें साझा करने से गलतफहमियां दूर होंगी। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि वालों के रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। विवाह योग बन सकते हैं। जो लोग शादी के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें अच्छे मौके मिल सकते हैं। प्रेम के लिए आपके प्रयास सफल होंगे।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): समस्याओं को शांति से सुलझाने की कोशिश करें। गुस्से में लिया गया कोई भी फैसला रिश्तों पर असर डाल सकता है। रिश्तों में समझदारी से काम लेने पर प्रेम जीवन में संतुलन बना रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंह राशि वालों के लिए दिन नए अवसर लेकर आएगा। सिंगल लोगों के लिए कोई नया आकर्षण सामने आ सकता है। रिश्तों में अहंकार से बचें, तभी प्रेम संबंध मजबूत बने रहेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आपका मन रोमांटिक रहेगा। विवाह के कोई छोटी-सी सरप्राइज या तारीफ आपके रिश्ते में नई मिठास घोल सकती है। रिश्तों में नयापन आएगा। आप लोग पार्टी भी कर सकते हैं।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): तुला राशि वाले प्रेम विवाह के लिए घर में बात कर सकते हैं। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें किसी खास व्यक्ति की ओर आकर्षण महसूस हो सकता है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। साथी दिल की बात आपसे कर सकती है। प्रेम जीवन में भावनात्मक जुड़ाव पहले से अधिक मजबूत होगा। कोई खास आपको उपहार देगा।आपकी भावनाएं रिश्ते को नई मजबूती देंगी। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): धनु राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा, क्योंकि सिंगल जातकों का अपने क्रश के प्रति लगाव पहले से और बढ़ सकता है। अपने दिल की बात कहने का साहस जुटा सकते हैं। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): परिवार की सहमति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने मतभेद भी धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगे। रिश्तों में अहंकार से बचें, तभी प्रेम संबंध मजबूत बने रहेंगे। विवाह के लिए घर में बात करेंगे।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपकी भावनाएं रिश्ते को नई मजबूती देंगी।  किसी खास इंसान से मुलाकात होगी, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। रिश्ते में भरोसा और अपनापन बढ़ेगा। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): सिंगल लोगों के लिए भी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। रिश्ते में चल रही छोटी परेशानियां बातचीत के जरिए सुलझ सकती हैं। परिवार वालों का साथ व सहयोग प्राप्त होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें