आज कुछ जातकों को करियर में प्रगति, आर्थिक लाभ और निवेश के नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ लोगों को अपने फैसलों में धैर्य और सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है।
मिथुन राशि
आपकी वाणी आज लोगों पर गहरा प्रभाव छोड़ सकती है, इसलिए बोलते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। आपकी समझदारी किसी पुराने विवाद को सुलझाने में मदद करेगी। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा, क्योंकि यदि आपका कोई धन लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसके वापस मिलने की संभावना बन रही है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। घर के किसी बड़े सदस्य का मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक रहेगा और मानसिक शांति मिलेगी।
विज्ञापन
6 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
अपने कार्यों की जिम्मेदारी स्वयं लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने या यादगार पल बिताने की योजना बन सकती है।
विज्ञापन
7 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि
आज सकारात्मक ऊर्जा आपके चारों ओर बनी रहेगी। आत्मविश्वास और मजबूत होगा। रुके हुए कार्य पूरे होने से राहत मिलेगी। आर्थिक मामलों में भी धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा।
8 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए दिन सामान्य हो सकता है। आर्थिक मामलों में रुकावटें कम होंगी और धन संबंधी कार्य आसानी से आगे बढ़ेंगे। किसी शुभ समाचार से परिवार में खुशी का माहौल बन सकता है। निवेश से पहले पूरी जानकारी जरूर लें।
9 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
आज किसी नए व्यक्ति पर तुरंत भरोसा करने से बचें। मौज-मस्ती अच्छी है, लेकिन जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं होगा। कामकाज में धैर्य बनाए रखें, जल्द ही आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा।
10 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों को आद लाभ होगा। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपके दिन को खास बना सकती है। पुरानी यादें ताजा होंगी और मन प्रसन्न रहेगा। कला के क्षेत्र में भी आप आगे बढ़ेंगे।
11 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मकर राशि
स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए खान-पान और दिनचर्या पर ध्यान दें। परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण विषय आपकी सोच का केंद्र बना रहेगा। करियर से जुड़ा कोई नया अवसर भी सामने आ सकता है।
12 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि
नई पहचान से करियर या व्यापार में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान बनाए रखें। यात्रा या किसी मुलाकात के दौरान ऐसी जानकारी मिल सकती है जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित हो।
मीन राशि
व्यापार से जुड़ी रुकी हुई योजनाएं दोबारा गति पकड़ सकती हैं और आपको उत्साहित करेंगी। परिवार के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने के संकेत हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।