फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: मेष समेत इन चार राशि वालों की लव लाइफ में आएगा बदलाव, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Tue, 08 Apr 2025 06:04 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा
विज्ञापन
1 of 13
8 April Love Rashifal - फोटो : adobestock
Love Horoscope 8 April 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

Shani Uday 2025: शनि का मीन राशि में उदय, इन राशियों के जीवन में आएगी अपार धन और सुख-समृद्धि

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।

Saturn Rahu Conjunction: शुरू होने वाला है शनि-राहु का अशुभ प्रभाव, इन पांच राशि वालों को रहना होगा संभलकर

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप जीवनसाथी के लिए घर में कुछ नए बदलाव करेंगे, जिससे घर की व्यवस्था अच्छी रहेगी। आपका ये अनोखा प्रयास साथी को पसंद आएगा। सिंगल लोग किसी से प्रेम का इजहार करेंगे। आपके सितारे बता रहे हैं कि परिणाम पक्ष में आ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): शादीशुदा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप संतान को लेकर किसी खरीदारी के लिए जाएंगे। सिंगल लोग किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। अन्यथा दिल दुख सकता है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। इससे आप दोनों के बीच तालमेल बढ़ेगा। घर में सकारात्मक माहौल बनेगा। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है, जिससे आप पुराने के गिले शिकवे न उखाड़े।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): सिंगल लोगों के लिए आज दिन नई उम्मीदें लेकर आया है। किसी खास दोस्त से आपका अच्छा तालमेल रहेगा। दांपत्य जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। साथी के साथ शाम के समय घूमने की प्लानिंग करेंगे, जहां आप भावनात्मक रूप से मजबूती महसूस करेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आप जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज प्लान करेंगे। सिंगल लोगों ने यदि पूर्व में किसी से प्रेम की इजहार किया था, तो निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): सोलमेट की पुरानी बातों को लेकर मन थोड़ा परेशान होगा। आप दोनों के बीच ये दूरियां थोड़े समय के लिए बनी रहेंगी। सिंगल लोग रिश्ते में नयापन लाएंगे। क्रश से कुछ खास बातें हो सकती हैं।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): साथी के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ने का समय है। जो पहले से रिश्ते में हैं, उन्हें अपने साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करना होगा। आप दोनों के रिश्ते की पहचान ये भरोसा है। परिवार वाले आपका एक अच्छा उदाहरण पेश करेंगे।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज का दिन प्रेम जीवन में खुशियों से भरा रहेगा। आपका साथी आपकी भावनाओं को समझेगा। रिश्ते में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। किसी मूवी की प्लानिंग करेंगे। यहां आप दोनों एक अच्छा समय बिताएंगे।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। इस दौरान आप किसी भी फैसले को लेने से पहले जल्दबाजी करने से बचें। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): पारिवारिक व्यवस्था सुखद और शांति पूर्ण रहेगी। आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मेल-मिलाप कराने जा सकते हैं। सिंगल लोगों की उनके प्रिय से बात होगी।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने साथी से खुलकर बातचीत करें। प्रेम संबंधों में एक दूसरे पर विश्वास रखना और सम्मान करना जरूरी है। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए नए रिश्ते की संभावनाएं बन सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें