फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 6 Nov: इन चार राशियों के प्रेम संबंधों में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Thu, 06 Nov 2025 07:28 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
विज्ञापन
1 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Love Horoscope 6 November in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 

November Vrat Tyohar List: देवउठनी एकादशी से लेकर देव दिवाली तक, जानें नवंबर माह के प्रमुख व्रत और त्योहार
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन प्रेम जीवन में आपके लिए कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। साथी संग कुछ नया करने का अवसर आपको मिलेगा। आपको अपने अंदर से नकारात्मकता दूर करनी होगी। इससे आपके प्रेम जीवन में रोमांच और जोश बना रहेगा। आपकी आपसी समझ से रिश्ता और भी गहरा हो सकता है। 



 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए नए रिश्तों में जुड़ने के लिए रहेगा। प्यार को पाने के लिए बहुत कुछ करना होगा। आपको अपने दिल के दरवाजों को खुले रखने होंगे। संबंधों में स्थिरता लाने के लिए थोड़ा धैर्य और समझदारी जरूरी है। किसी बात को लेकर टकराव की स्थिति बन सकती है, लेकिन अगर आप प्यार को प्राथमिकता देंगे तो मामला जल्दी सुलझ जाएगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन नए प्यार की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। आपको अपनी भावनाओं का ख्लाल रखना चाहिए। आज का दिन प्यार दिन बहुत अच्छा समय है। साथी संग प्रेम जीवन को रोमांचक और रंगीन बनाने के लिए अच्छा रहेगा। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज के दिन आपको अपने पार्टनर से खुलकर बात करनी होगी, आज आपकी कोई बात आज बड़ा असर छोड़ सकती हैं। सिंगल हैं तो आज किसी दिलचस्प मुलाकात की संभावना है। आपके दिल के दरवाज़े आज किसी नए के लिए खुल सकते हैं। कोई नया परिचय दिल को भा सकता है। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए प्रेम जीवन में नया रिश्ता अगर आप किसी से जुड़ने की सोच रहे हैं तो पहले दिल को टटोलें, जल्दबाज़ी न करें। परिवार का साथ आपकी भावनात्मक स्थिति को संतुलित रखेगा। प्यार में आज थोड़ा धैर्य और समर्पण बहुत काम आएगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  आपके आज के दिन छोटे प्रयासों से बड़े बदलाव संभव हैं। आज आपके लिए रिश्तों में गर्मजोशी और नयापन लाने का समय है। किसी के साथ बातचीत की शुरुआत से नई कहानी जन्म ले सकती है। अगर रिश्ते में पहले से हैं, तो साथी की भावनाओं की कद्र करें।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):  अगर मन में प्यार है, तो जताने में आपको झिझक नहीं दिखानी होगी। साथी के साथ सच्चाई और सहजता बनाए रखें। रिश्तों में स्थिरता लाने के लिए धैर्य और सोच-समझ से कदम बढ़ाना ज़रूरी होगा। किसी खास व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  परिवार का साथ भी मानसिक सुकून देगा। अगर आप सिंगल हैं, तो किसी पुराने मित्र से संबंध गहरा हो सकता है। आज आप भावनात्मक रूप से थोड़े संवेदनशील रह सकते हैं, लेकिन ये आपकी ताकत बन सकती है। छोटी-छोटी सराहना, जैसे एक प्यारा संदेश या छोटा-सा उपहार, आपके रिश्ते में प्यार की मिठास बढ़ाएगा।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपका पॉजिटिव रवैया प्रेम संबंधों को और भी प्रगाढ़ और गहरा बना सकता है। प्रेम में धैर्य और सहनशीलता रखना आपके लिए जरूरी होगा। आज कोई नया रिश्ता आपके जीवन में दस्तक दे सकता है, जो दिल को बेहद सुकून देगा। भावनाओं को मन में दबाने की बजाय खुलकर साझा करें। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
 मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रेम के मामलों में आज परिवार का समर्थन भी आज आपके प्रेम संबंधों को मजबूत करने में मदद करेगा। ईमानदारी से निभाया गया प्यार आज आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है। आज पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। जिन रिश्तों में खटास थी, वह मिठास में बदल सकती है। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज के दिन प्रेम संबंधों में रहने वाले जातकों को छोटी बातों को लेकर विवाद से बचें। इससे बनी-बनाई बात बिगड़ सकती है। आपकी सकारात्मक सोच और गंभीरता आपके रिश्ते में स्थिरता लाएगी। आज आपको अपने दिल की बात कहने का हौसला मिल सकता है। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): परिवार का साथ आपकी भावनात्मक स्थिति को मज़बूती देगा। सिंगल हैं तो किसी दोस्ती का रूप बदल सकता है। प्रेम में संयम और समझदारी आपको आगे बढ़ने का रास्ता दिखाएगी। आपके रिश्ते में नई ताजगी आ सकती है। जिन बातों को लेकर मन में उलझन थी, अब उन्हें सुलझाने का समय है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें