फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 30 Dec: सिंह और वृश्चिक राशि वालों को प्रेम में मिल सकता है धोखा, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Mon, 30 Dec 2024 07:20 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए पूरा दिन कैसा बीतेगा ...
विज्ञापन
1 of 13
30 दिसंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 30 December 2024 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।

वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..

Love Rashifal 2025: साल 2025 में कैसा रहेगा आपका प्रेम और वैवाहिक जीवन? जानें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज सितारे आपके विपक्ष में दिखाई देते हैं। इसलिए दिन को सामान्य रुप से निकालें। प्रेमी को नाराजगी का मौका तब मिल पाएगा जब आप उससे मिलेगें या फोन पर बातचीत करेगें। आप कुछ भी बहाना बनाकर एक उचित दूरी रखें। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए अप्रत्याशित सिद्ध हो सकता है। आप अपनी ऊर्जा व कल्पनाशक्ति दोनो को मिलाकर दिन को अनुकूल बनाने का प्रयास करेगें। लेकिन फिर भी सही और गलत में अंतर भी करना आपको आना चाहिए। अपने प्रेमी जीवन को शायद आप सामाजिक तौर पर सबके सामने लाने का प्रयास भी कर सकते हैं।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आप स्वयं किसी बात से परेशान हो सकते हैं और इस परेशानी से आपके आसपास का सारा माहौल ही खराब सा होता दिखता है। आपके प्रेमी जीवन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आप स्वयं इसके लिए अधिक जिम्मेदार नजर आते हैं। भावनाओं को नियंत्रित करना भी जरुरी होता है। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): माता अथवा माता समान महिला आज आपके प्रेमी जीवन में रोड़े अटकाने का काम कर सकती है। आप जो भी करे परिस्थितियों को और भविष्य को जहन में रखकर ही तय करें। आज की रात रंगीनी में प्रेमी के साथ बीतने की भी संभावना बनती है। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आपके प्रेम सितारे गर्दिश में डूबे हुए लग रहे हैं। आप बिना कारण चिड़चिड़े से नजर आ रहे हैं। आपको स्वयं समझ नहीं आएगा कि इस दुविधा से कैसे निकला जाए। सारा चिड़चिड़ापन आपका अपने प्रेमी पर निकल सकता है जिससे संबंध कुछ समय के लिए बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने प्रेमी जीवन और अपने कार्यक्षेत्र को मिक्स ना करें। दोनों की जिम्मेदारियाँ कई बार एक साथ भी निभानी पड़ सकती है। ऎसे में आपको परेशान ना होकर डटकर मुकाबला करना चाहिए। प्रेमी का साथ भी आपको मिला हुआ है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेमी से कुछ ना कुछ नया मिलने की उम्मीद बन रही है।  यदि आप वाकई में प्रेमी को चाहते हैं तब आपको उसके ऊपर भी कोई संदेह नहीं रह जाएगा। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपका प्रेमी आज गद्दारी दिखाने का प्रयास कर सकता है और आपको जब पता चलेगा तब तक शायद बहुत देर हो चुकी  हो। यदि प्रेम संबंध अभी पुराने नहीं हैं तब आपको अपने कीमती सामान पर नजर रखनी चाहिए। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपका प्रेमी आज कुछ ज्यादा ही दुलार आप पर उड़ेल सकता है और आप भी बदले में उसे उतना ही प्यार देगें जितना कि वह आपको देगा। वैसे तो आप बहुत ही व्यवहारिक व्यक्ति हैं लेकिन आज दिल की भावनाओं का इजहार करने से आप स्वयं भी रोक नहीं पाएंगे।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आज अचानक कोई बुरी घटना प्रेम संबंधों को लेकर घट सकती है। आप यदि थोड़ा सतर्क रहने का प्रयास करेगें तब शायद इसके बुरे प्रभाव को कुछ कम किया जा सके।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपके प्रेमी को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी अथवा चोट आदि लगने की संभावना बनती है। जरा सी सावधानी रखना आपके लिए बचाव ला सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेम संबंध यदि छिपे हुए हैं तब आज उनके उजागर होने की संभावना बनती है और यदि आप स्वयं अपने प्रेम के बारे में सभी को बताना चाहते हैं तब थोड़ा हंगामा घर में खड़ा हो सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें