फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम का इजहार कर सकते हैं इन तीन राशि के लोग, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Tue, 29 Apr 2025 05:45 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा
विज्ञापन
1 of 13
Love Horoscope 29 April 2025 in Hindi - फोटो : adobestock
Love Horoscope 29 April 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

Shani Uday 2025: शनि का मीन राशि में उदय, इन राशियों के जीवन में आएगी अपार धन और सुख-समृद्धि

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।

Saturn Rahu Conjunction: शुरू होने वाला है शनि-राहु का अशुभ प्रभाव, इन पांच राशि वालों को रहना होगा संभलकर

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन प्रेम जीवन में कई खुशियां लेकर आया है। दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी। आप रोमांटिक गेटवे या डेट प्लान भी कर सकते हैं। कुल मिलाकर जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। सिंगल लोग किसी से प्रेम इजहार करने की प्लानिंग करेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आप आत्मविश्वासी महसूस करेंगे, इसलिए दिन भी प्रेम जीवन में उत्साह और उमंग लेकर आएगा। आप दोनों पुरानी बातों को भूलकर रिश्ते में मधुरता लाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान विवाह के लिए सिंगल लोगों को प्रेम प्रस्ताव आ सकता है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): क्रश से बात करने के लिए आज आपको हिम्मत जुटानी होगी, तभी आप किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने में सफल होंगे। इस दौरान पहले से प्रेम जीवन जी रहे लोग पार्टनर के साथ बॉन्डिंग को बढ़ाने के लिए उनसे मुलाकात करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आने से भागदौड़ अधिक रहेगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपनी लव लाइफ में मिठास लाने के लिए आज अधिक प्रयास करेंगे। लव पार्टनर के साथ लंबी बातचीत फायदेमंद रहेगी।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): जीवनसाथी से यदि आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही है, तो आप उसे बातचीत के जरिए दूर करेंगे। अगर आप अपने दिल की सुनेंगे, तो रिश्ते में सुधार हो सकता है। आप प्यार के रंग में रंग जाएंगे।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): संतान के परीक्षा के परिणाम आने पर आप दोनों किसी यात्रा का प्लान बना सकते हैं। परिवार के साथ बिताया यह समय आपको भावनात्मक तरीके से मजबूत बनाएगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): जिनका नया नया विवाह हुआ है, वह लोग साथी के साथ किसी मूवी या शॉपिंग डेट पर जाएंगे। आपकों पार्टनर की ओर से अच्छा सा गिफ्ट भी मिल सकता है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज का दिन सिंगल लोगों के लिए बेहद खास होने वाला है। किसी दोस्त की दोस्ती अब रिश्ते में बदल सकती है। इस दौरान शादीशुदा लोग पार्टनर को अपने प्यार का एहसास कराने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। रोमांटिक डेट प्लान करने का अच्छा समय है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): संबंधों में स्थिरता और मिठास बनी रहेगी। घर परिवार के लोग आप दोनों के रिश्ते की जमकर तारीफ करेंगे। संबंधों को नई दिशा मिल सकती है। सिंगल लोगों के लिए नया रोमांस दस्तक दे सकता है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अगर पहले प्रेम में आपके साथ धोखा हो चुका है, तो अभी किसी भी तरह के रिश्ते में न आएं। आप स्वयं को मजबूत बनाकर अपने प्रभाव में वृद्धि लाएं। सिंगल लोगों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): शादीशुदा लोग घूमने की योजना बनाएंगे। आप साथी के साथ एक ऐसे स्थान पर जा सकते हैं, जहां आप दोनों स्वतंत्र महसूस करेंगे और साथ में काफी अच्छा समय बिताएंगे। किसी खास इंसान से मुलाकात होगी।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): सिंगल लोग किसी से प्रेम का इजहार करेंगे। आपके सितारे बता रहे हैं कि परिणाम पक्ष में आ सकते हैं, इसलिए धैर्य रखें। किसी पुराने क्रश का मैसेज आ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें