फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 28 Feb: तुला राशि के जातकों के जीवन में होगी नए रिश्ते की शुरुआत, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Sat, 28 Feb 2026 07:30 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

28 February Love Rashifal : दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन।
विज्ञापन
1 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
28 February Love Rashifal: 28 फरवरी को मन के कारक चंद्रमा अपनी राशि कर्क में गोचर करेंगे। जिसके प्रभाव से प्रेम जीवन में उतार चढ़ाव बना रहेगा।  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह प्रेम के कारक माने जाते हैं।  कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक संबंधों की दिशा तय करती है। जब शुक्र सकारात्मक प्रभाव में होता है, तो रिश्तों में संतुलन, समझदारी और प्रेम की अधिक संभावना बनी रहती है। यह प्रेम राशिफल चंद्र राशि के आधार पर तैयार किया गया है, जिससे रोज़ाना प्रेम जीवन के उतार-चढ़ाव और संभावनाओं की जानकारी मिलती है।
Gajakesari Yoga 2026: गजकेसरी योग से इन राशि वालों को मिलेगी सफलता, कार्यक्षेत्र में मिलेगा प्रमोशन
दैनिक प्रेम राशिफल (Daily Love Rashifal) यह बताता है कि आपके प्रेम जीवन में दिन कैसा रहेगा। चाहे आप प्रेमी-प्रेमिका हैं या वैवाहिक जीवन में हैं, इस राशिफल के जरिए आप जान सकते हैं कि आपके संबंधों में मजबूती आएगी या किसी तरह की रुकावट या मतभेद पैदा होने की संभावना है। यह मार्गदर्शन आपको अपने साथी के साथ तालमेल बनाए रखने और रिश्ते में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है।
Surya-Rahu Yuti: राहु-सूर्य युति से बनेगा ग्रहण योग, फरवरी में इन राशियों को रहना होगा सतर्क
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने परिवार और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपके मन में उत्साह का संचार होगा। प्रियजनों के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक शांति देगा। दोस्तों से पूरा सपोर्ट मिलेगा। रिश्तेदारों से मिलने के मौके मिलेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): घर में खुशी और जश्न का माहौल रहेगा। अपनों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। रिश्तों में मिठास आएगी।  पूरा परिवार खुशियां मनाने के लिए एक साथ आएगा। आपको मनचाहे प्रपोजल मिल सकते हैं। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपको भावनाओं और तर्क के बीच संतुलन रखना होगा। सिंगल लोगों नए रिश्ते में आ सकते हैं। व्यस्तता के कारण पति-पत्नी थोड़ी दूरी महसूस कर सकते हैं। लेकिन समझदारी से आप स्थिति संभल सकते हैं। कोई छोटा सरप्राइज रिश्ते में नवीनता लाएगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  अपने मन की बात कहने में जल्दबाजी न करें। इमोशनल मामलों में धैर्य बनाए रखें यह आपके लिए लाभकारी रहेगा। संभव हो तो परिवार के लिए समय निकालें। एक-दूसरे की खुशी का सम्मान करें। रिश्तेदारों से मिलना-जुलना हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): करीबियों के साथ कुछ यादगार पल बिताएंगे। एक दुसरे से बात साझा करने से आपसी तालमेल बेहतर होगा। आपके प्रेमी आपकी बातों की कद्र करेंगे। अपनों से मिलने के कई मौके मिलेंगे। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): पार्टनर से अपने दिल की बात साझा कर पाएंगे। परिवार कि ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पार्टनर कि कोई बात बुरी लगे तो तुरंत जवाब न दें बल्कि सोच समझकर अपनी बात को रखें। आपकी बोली और व्यवहार दूसरों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपने रिश्तों में सकारत्मकता महसूस होगी। अपने करीबियों से पाने दिल की बात कर पाएंगे।  परिवार के सदस्य और आपके पार्टनर आपसे खुश रहेंगे जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी। आप सबकी खुशी का ध्यान रखेंगे, जिससे आपकी दोस्ती गहरी होगी। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): परिवार और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। आप परिवार को एकसाथ रखने की क्षमता रखते हैं। अपने किसी ख़ास से मिलने-जुलने के कई मौके आएंगे। आपको सामजस्य बनाए रखने की जरूरत है। दिल के मामलों में थोड़ा सब्र बनाए रखें। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): शादीशुदा ज़िंदगी में मिठास आएगी। आपका पार्टनर आपसे खुश रहेगा। दोस्ती पक्की होगी। रिश्ते पहले से ज़्यादा मजबूत होंगे। बस ध्यान रखें कि ज़िद और अहम बीच में न आने दें। निजी जीवन में आपका प्यार भरा व्यवहार रिश्तों को और भी गहरा बनाएगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): सुनी-सुनाई बातों पर यकीन करने के बजाय सच जानने की कोशिश करें। अपनों को नज़रअंदाज़ न करें। रिश्तों में सादगी और संतुलन बना रहेगा। एक-दूसरे की बात ध्यान से सुनने से रिश्तों में तालमेल बैठेगा। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): रिश्तों में मिठास रहेगी । अपनों से मिलने के मौके मिलेंगे और आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। आप दूसरों की जरूरतों को समझेंगे और उनकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। नए लोगों से आपकी नजदीकियां भी बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): छोटी-छोटी बातों पर झगड़े से बचें। परिवार में सहनशीलता बनाए रखना जरूरी है। अपने करीबियों से मेलजोल बढ़ाएं। उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। निजी  मामलों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें