फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 28 Feb: फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि, जानिए पूरे दिन का शुभ मुहूर्त

Sat, 28 Feb 2026 07:25 AM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

28 February Panchang 2026: 28 फरवरी को फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस शुभ तिथि पर मन के कारक चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे। संयोग की बात यह है कि, इस राशि के स्वामी ग्रह स्वयं चंद्रमा ही हैं। ऐस में यह तिथि पूजा-पाठ व दान-दक्षिणा के लिए उत्तम रहने वाली हैं।
 
विज्ञापन
1 of 6
दैनिक पंचांग- 28 फरवरी - फोटो : अमर उजाला
Panchang 28 February 2026: 28 फरवरी 2026 को फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रहने वाली हैं। इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र बना रहेगा, जो सुबह 9 बजकर 34 मिनट तक है। इसके अलावा सौभाग्य योग शाम 5 बजकर 1 मिनट तक मान्य है। दिन के सबसे शुभ समय यानी अभिजीत मुहूर्त की बात करें, तो शनिवार को यह दोपहर 12 बजकर 03 मिनट से लेकर 12:50 तक रहेगा। ऐसे में आइए राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के बारे में भी जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
28 February Panchang - फोटो : freepik

आज का पंचांग

 
तिथि द्वादशी 20:43 तक
नक्षत्र पुनर्वसु  09:34 तक
प्रथम करण बव   09:36तक
द्वितीय करण  बालव  20:43 तक
पक्ष शुक्ल  
वार शनिवार  
योग सौभाग्य  17:01तक
सूर्योदय 06:48  
सूर्यास्त 18:19  
चंद्रमा  कर्क  
राहुकाल 09:41-11:07  
विक्रमी संवत् 2082  
शक संवत 1947 विश्वावसु
मास फाल्गुन  
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:10-12:56
विज्ञापन

3 of 6
28 February Panchang - फोटो : freepik
क्या होते हैं पंचांग के पांच अंग ?

तिथि
हिन्दू काल गणना के अनुसार 'चन्द्र रेखांक' को 'सूर्य रेखांक' से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं। इन दोनों को दो पक्षों में विभाजित क्या गया है। इस दौरान शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है।

तिथि के नाम- प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।

4 of 6
28 February Panchang - फोटो : freepik
नक्षत्र
आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।
विज्ञापन

5 of 6
28 February Panchang - फोटो : freepik
वार
वार का आशय दिन से है। एक सप्ताह में सात वार होते हैं। ये सात वार ग्रहों के नाम से रखे गए हैं।
सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
28 February Panchang - फोटो : freepik
योग
नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम - विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

करण
एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं - बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।


यदि आप अपनी विस्तृत कुंडली के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं, तो myjyotish एप डाउनलोड करें और ज्योतिषी से बात करें।

यह भी पढ़ें- आज का राशिफल 
आज का मेष राशिफल  आज का तुला राशिफल 
आज का वृषभ राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल 
आज का मिथुन राशिफल   आज का धनु राशिफल 
आज का कर्क राशिफल आज का मकर राशिफल 
आज का सिंह राशिफल आज का कुंभ राशिफल 
आज का कन्या राशिफल आज का मीन राशिफल 


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें