फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: वृश्चिक और धनु राशि के रिश्तों में तनाव हो सकता है, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Fri, 28 Feb 2025 06:59 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है, इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
विज्ञापन
1 of 13
28 फरवरी का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 28 February 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।

वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Guru Margi 2025: वसंत पंचमी के बाद गुरु की बदलेगी चाल, इन तीन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन

सुख और वैभव के दाता शुक्र हुए परम उच्च, इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी अच्छी
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। रिश्तों में स्पष्टता लाने की जरूरत है। कुछ लोगों को लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में बदनामी मिलने की आशंका है। सावधान रहें। रिश्ते में बातचीत करने की जरूरत होगी। विवाह संबंधों में भावनात्मक दूरी हो सकती है, लेकिन एक-दूसरे को समझने का प्रयास करें।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): सिंगल लोगों को पुराने प्रेमी से दोबारा जुड़ने का अवसर मिल सकता है। विवाह योग्य लोगों के नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): वैवाहिक संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है। अपने गुस्से और ईगो पर काबू रखें। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट करना उचित नहीं है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):जिनका रिश्ता शुरू हुआ है, वे गहराई से एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। आप सिंगल हैं, तो नए व्यक्ति के लिए आकर्षण बढ़ सकता है। विवाह संबंधों में मजबूती बढ़ेगी।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): जीवनसाथी तथा परिवार जनों के सहयोग से घर में व्यवस्थित वातावरण रहेगा और आप अपने लिए कुछ समय व्यतीत कर के सुकून महसूस करेंगे। रिश्तों में प्यार महसूस होगा। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। आप एक-दूसरे की भावनाओं को अच्छे से समझेंगे। लंबे समय से चले आ रहे मतभेद खत्म होंगे। रिश्तों में नयापन महसूस होगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने के मौके मिलेंगे।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। पुराने रिश्तों को सुधारने का मौका मिलेगा। शादी लायक लोगों को अच्छा ऑफर मिल सकता है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): कोई गलतफहमी हो, तो उसे दूर करने का सही समय है। दांपत्य जीवन में पारदर्शिता बढ़ेगी। संवाद से सभी समस्याएं हल हो सकती हैं।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): जीवनसाथी के साथ तकरार हो सकती है। क्रोध की अपेक्षा सहज तरीके से मामले को सुलझाएं, तो अच्छा है। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन रोमांटिक रहेगा। साथ में यात्रा का योग बन सकता है। शादीशुदा जीवन में खुशहाली रहेगी। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। पुराने मित्र के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। सिंगल लोगों को नया साथी मिल सकता है। जिससे संबंध दीर्घकालिक हो सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी। प्रेमी के बीच अनबन दूर होगी। जिससे संबंध और गहरे होंगे। जीवनसाथी के साथ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। जो भविष्य के लिए लाभकारी रहेगा। सिंगल लोगों को नया प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें