फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 27 December: कन्या और कुंभ राशि वालों को जीवनसाथी का मिलेगा साथ, यहां पढ़ें लव राशिफल

Fri, 27 Dec 2024 07:37 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए पूरा दिन कैसा बीतेगा ...
विज्ञापन
1 of 13
27 December Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Love Horoscope 27 December 2024 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।

वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..

Love Rashifal 2025: साल 2025 में कैसा रहेगा आपका प्रेम और वैवाहिक जीवन? जानें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज जीवनसाथी से दिल की हर बात शेयर कर सकते हैं। आप दोनों के रिश्ते की पहचान विश्वास है, इसलिए दोनों एक दूसरे के साथ हर कदम पर खड़े रहे। अगर आपका रिश्ता अभी अभी बना है तो आपको केमिस्ट्री पर और काम करना होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि महसूस करेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री होने वाली है। शादीशुदा लोगों को पार्टनर के साथ और समय बिताने का मौका मिलेगा।अगर जीवन में कोई समस्या चल रही है तो साथी के साथ मिलकर उसे दूर करने का प्रयास करें और जितना हो सके समय को समझने की कोशिश करें, इससे आपके रिश्ते में भी मजबूती आएगी

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपके सितारे बता रहे हैं कि जीवन में किसी के आने से परेशानियों का निवारण हो सकता है। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों को समय निकालकर साथी को अपनी भावनाओं के बारे में बताना होगा। क्रश के लिए किसी पार्टी का आयोजन आप कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्यार और विश्वास एक रिश्ते की पहचान है और आप दोनों के बीच वो खूबी नजर आती हैं। कर्क राशि वालों के सितारे बता रहे हैं कि आपकी जीवनसाथी से खूब बनेगी। आप दोनों किसी ट्रीप या किसी रिश्तेदार के घर घूमने जा सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आपको कोई प्रपोज कर सकता है या कोई खास मन की बात शेयर करने के लिए आपसे समय मांग सकता है। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों को जीवनसाथी की सेहत की चिंता रहेगी। क्रश से बढ़ रही नजदीकियां किसी रिश्ते में बदल सकती हैं। यदि विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो अब वह दूर होगी।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपके सितारे बता रहे हैं कि आपकी लव लाइफ शानदार रहने वाली है। जीवनसाथी के साथ के कारण सभी संकट टल सकते हैं। अगर नए रिश्ते की शुरुआत कर रहे हैं तो अपनी भावनाओं को व्यक्त अवश्य करें।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): सोलमेट की कोई बात आपकी चिंता का कारण बन सकती हैं। आप दोनों के बीच की दूरियां समय के साथ समाप्त होंगी, इसलिए किसी लड़ाई-झगड़े में न पड़े। सिंगल लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज स्वास्थ्य कारणों के चलते पार्टनर काफी परेशान रह सकता है, उनकी परेशानी को देखकर आपको तकलीफ हो सकती है। जीवनसाथी को आपके हर कार्य में रुचि रहेगी। वह अपनी भावना आपको बता सकते हैं। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आप अपने संबंधों को और भी मजबूत करने का प्रयास करेंगे। अपने पार्टनर के साथ किसी डेट पर भी जा सकते हैं। किसी खास दोस्त के लिए सहयोग की भावना बनी रहेगी। क्रश से उपहार की प्राप्ति संभव है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का दिन शानदार रहने वाला है। प्रेमी के साथ यादगार पल व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी डेट पर जाने की प्लानिंग करेंगे।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): जीवनसाथी को ब्लड प्रेशर की तकलीफ हो सकती है। आप दोनों की रिश्तेदार के यहां जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। माता-पिता आप दोनों के रिश्ते को प्यार में तब्दील कर सकते हैं। दिन तमाम तरह की सरप्राइज से भरा होगा। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए शुभ है। जीवनसाथी के साथ किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। सिंगल लोग किसी खास को मनाने की पूरी कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें