Love Horoscope 26 May 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए आपको कुछ समय निकालने की आवश्यकता है। पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होने से आप ऊर्जावान रहेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आजप्यार में माहौल खुशनुमा होगा। आज आप नए कदम उठाने पर विचार बना सकते हैं। आज आप अपने संबंध को एक मजबूत आधार पर स्थापित करें। नए वादे के साथ मान सम्मान बढ़ेगा।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आजआपकोजीवनसाथी और परिवार के साथ तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता होगी। प्रेम संबंधों में भी आप मर्यादित व्यवहार रखें।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेम संबंधों में बना रहेगा तालमेल। अगर आप किसी के साथ नए रिश्ते में हैं, तो संतुष्टि मिलेगी। पुराने रिश्तों में भी प्यार और विश्वास बढ़ेगा। सिंगल हैं तो किसी आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। मामले को थोड़ी शांति से सुलझाएं। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): रिश्तों में स्थिरता रहेगी। भावनाओं को साझा करने में संकोच न करें। आप सिंगल हैं, तो पुराने रिश्तों की यादें ताजा हो सकती हैं। प्यार में नई शुरुआत करना आसान नहीं होगा, इसलिए खुद को तैयार करें।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): परिवार में अनुशासन बनाकर रखना आपकी जिम्मेदारी है। अपने लव पार्टनर को कुछ उपहार देना संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ाएगा।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेम में पारदर्शिता रखनी होगी। आप सिंगल हैं, तो किसी विशेष व्यक्ति के साथ सच्ची और ईमानदार बातचीत करने का समय है। प्यार और रिश्ते में ईमानदारी और समझ की बड़ी भूमिका होगी। अपनी भावनाओं को बिना दबाए सही तरीके से व्यक्त करें।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): कुछ समय अपने परिजनों के साथ व्यतीत करने से परिवार में आपसी सामंजस्य और प्यार रहेगा। प्रेम प्रसंगों में किसी भी प्रकार की गलतफहमियों को स्थान न दें।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): इस समय नए संबंधों को समय देने से अधिक मजबूती मिल सकती है। अपने साथी के साथ भावनाओं को साझा करें, ताकि आप एक-दूसरे के करीब आ सकें। आत्मविश्वास के साथ प्रेम में पहल करें।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। परिवार में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। मित्रों के साथ मुलाकात होगी।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं, जो आपके जीवन में प्यार लेकर आएगा। अपने दिल की सुनें और रिश्ते में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। आप अपने रिश्ते में विश्वास और सच्चाई बनाए रखेंगे।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।