फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: मिथुन और कर्क राशि वालों का प्रेम जीवन बेहतर होगा, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Wed, 26 Feb 2025 05:04 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है, इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
विज्ञापन
1 of 13
26 फरवरी का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 26 February 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।

वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 
Guru Margi 2025: वसंत पंचमी के बाद गुरु की बदलेगी चाल, इन तीन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन
सुख और वैभव के दाता शुक्र हुए परम उच्च, इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी अच्छी
 
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): लव लाइफ में खुशहाली रहेगी। आने वाले समय के लिए प्लानिंग करेंगें। दिन आपके फेवर में हैं। लव मैरिज की चाहत रखने वाले युवक-युवतियों की इच्छा पूरी हो सकती है। हो सकता है कि आपको यात्रा में अपना लाइफ पार्टनर मिल जाए। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अगर आपका ब्रेकअप हो चुका है, तो अपने पुराने प्रेमी को दोबारा संपर्क करें। हो सकता है कि वह मान जाए और रिश्तों में दोबारा मजबूती आ जाए। विवाह की बात करने के लिये आज का दिन शुभ है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज प्रेमी से मुलाकात होगी। प्रियतम के साथ लव रिलेशन में अच्छा तालमेल रहेगा। अपने जीवनसाथी की योग्यता की आप कद्र करेंगें। ऑफिस या कॉलेज में कोई पसन्द आ सकता है। जो आने वाले समय में लाईफ पार्टनर बन सकता है। लव रिलेशन में तालमेल रहेगा। अपने जीवनसाथी की योग्यता की आप कद्र करेंगें।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  लव लाइफ बेहतर होगी। प्रेम संबंधों में रोमांच महसूस करेंगें। लव पार्टनर से मीटिंग तय हो सकती है। पति-पत्नी में प्रेम के रिश्तों को लेकर बहस हो सकती है। स्थिति संभालने की कोशिश करें। सरकार से फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  जीवनसाथी अगर नाराज है तो गिफ्ट दे कर मना लें। लव पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। इस समय को पूरी तरह जिएंगे। लव लाइफ नया मोड़ ले सकती है। लव पार्टनर से शादी रचाना चाहते हैं, तो आज का दिन बात करने के लिये अनुकूल है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  संभल कर चलें। साथी से आज अनैतिक संबंधों को लेकर तकरार हो सकती है। आप किसी की मीठी-मीठी बातों में आकर अपना दिल दे बैंठेंगें। लेकिन यह शायद सही फैसला नही होगा। किसी से भी संबंध बनाना ठीक नहीं होगा। पुत्र का विवाह सम्पन्न हो सकता है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपनी इगो में आकर अपने रिश्तों को खराब न करें। विवाहित जातकों के लिए दिन बेहतरीन है। अगर आप लिव इन रिलेशनशिप में हैं, तो आज आपको पार्टनर से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। अगर आपका साथी धर्म में विश्वास करता है, तो आप उसके साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेम में किसी भी बात को हद से ज्यादा न बढ़ने दें। आप अपना फायदा देख रहे हैं। स्वार्थी होने पर आज नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आप पर से पार्टनर का विश्वास उठ सकता है। सतर्क रहें।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): सतर्क रहें कोई आपके रिलेशनशिप से जल कर कोई आपके लव पार्टनर के कान भर सकता है। अगर आपको किसी पर शक है तो अपने साथी को अगाह कर दें। फेसबुक का स्टेटस काफी लोगों को पसन्द आयेगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज दिमाग में उलझन रहेगी। नौकरी और खर्चों को लेकर परिवार को कम समय दे पाएंगे। लाइफ में उत्साह लाने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बिठाएं। विदेश में अगर विवाह करना चाहते हैं, तो सफलता मिल सकती है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): मन आज खुश रहेगा। आपको तरक्की मिल सकती है। यह खबर आपके घर परिवार में खुशियां लाएगी। आज दिन आपका है, प्रेमी के साथ पूरा दिन गुजारें और भरपूर आनन्द लें।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): रिलेशनशिप टूट सकती है। किसी भी बात को सहजता से मत लें। सोशल मीडिया के कुछ अपडेट्स आपको फ्रेन्ड लिस्ट में सुर्खियों में ले आएंगे। विवाहेत्तर प्रेम सम्बन्ध उजागर हो सकते हैं। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें