फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 25 October: प्रेमियों और दंपत्तियों के लिए शनिवार कितना शुभ? जानिए आज का लव राशिफल

Sat, 25 Oct 2025 05:22 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
विज्ञापन
1 of 13
25 अक्तूबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 25  October in Hindi: आज यानी 25 अक्तूबर को चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे, जिससे भावनाओं की गहराई बढ़ेगी और रिश्ते पहले से अधिक मजबूत व संवेदनशील बनेंगे। साथ ही, बुध के वृश्चिक राशि में गोचर करने से बातचीत में ईमानदारी, स्पष्टता और दिल से जुड़ाव बढ़ेगा।
ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 
Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा पर कैसे करें श्रीकृष्ण को प्रसन्न? जानें 56 भोग और पूजन विधि
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 
Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा में राशि अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये भोग, पूरे होंगे सभी काम
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप अपने जीवनसाथी के स्वभाव में कुछ बदलाव देख सकते हैं। रिश्ते में उतार-चढ़ाव आएंगे, इसलिए साथी के स्वभाव को ठीक से समझें। वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आपका या आपके प्यार का अतीत आपको परेशान कर सकता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी गलतफहमी को अपने बीच में न आने दें।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): कार्यक्षेत्र की व्यस्तता आपके घरेलू जीवन को भी प्रभावित कर सकती है इसलिए अपने जीवनसाथी के लिए कुछ खास समय निकलना न भूलें। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): किसी करीबी मित्र से फिल्म देखने या घूमने का आमंत्रण मिल सकता है। आज प्यार में सफलता और असफलता दोनों का संयोग बन रहे हैं। हालांकि यह आपके नजरिये पर निर्भर करता है। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अपने पिछले संबंधों को भूल कर भविष्य की ओर बढ़ें। भूतकाल में रहने से अच्छा है भविष्य में जिएं। आपका मौजूदा रिश्ता एक उज्जवल रोशनी की तरह हैं और आप दोनों साथ में अपने सुनहरे क्षणों को गुजार रहे हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): नए सुझावों और दिशाओं का खुले दिल से स्वागत करें। ये मार्ग जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। किसी खास दोस्त से मुलाकात हो सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): पति/ पत्नी के रिश्ते में केवल प्यार ही नहीं बल्कि विश्वास और सम्मान की भी आवश्यकता होती है। अगर आप अपने पार्टनर के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं तो यह समय आपकी लव लाइफ के लिए संघर्ष भरा हो सकता है। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): भाई या बहन आपके मन के पार्टनर को मिलवाने में आपकी सहायता कर सकती है। नए मित्र जीवन में प्रवेश कर सकते हैं और नए लव रिलेशन भी बन सकते हैं। आंख बंद कर किसी पर भी विश्वास न करें।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): बिना सोचे समझे कोई भी निर्णय न लें और एक दूसरे पर भरोसा करें, ताकि जीवन में कितनी भी मुश्किलें आएं लेकिन आपका बंधन अटूट रहे। आज आप पार्टी के मूड में हैं। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): घरेलू मुसीबतों के बढ़ने के कारण आज आपको निराशा हो सकती है। आपके प्रियजन और अन्य लोग आपकी मदद करेंगे। आप आज दिमाग को शांत रख कर कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): विवाह के लिए रिश्ते आएंगे। पति-पत्नी में आपसी मेल जीवन में संतुलन लाएगा। साथी से नजदीकियां बढ़ेगी। जीवनसाथी को नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपकी बुद्धिमता और सतर्कता के कारण प्रेमी का परिवार पसंद करेगा। किसी प्रकार के पारिवारिक साथी के साथ लड़ाई झगड़े से बचें। पत्नी के द्वारा धन लाभ के योग बन रहे है, जिससे घर में खुशियां आएगी।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें