फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saptahik Rashifal (27 Oct to 2 Nov): मिथुन और कुंभ राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा सप्ताह, पढ़ें राशिफल

Fri, 24 Oct 2025 03:38 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Weekly Horoscope (27 Oct to 2 Nov): नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सप्ताह? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल (27 अक्तूबर से 2 नवंबर 2025) - फोटो : Amar Ujala
Weekly Horoscope (27 Oct to 2 Nov 2025): अक्तूबर माह का अंतिम सप्ताह खास रहने वाला है। इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की चाल से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है, वहीं कुछ राशियों के लिए सावधानी और सतर्कता की आवश्यकता रहेगी। यह समय बदलाव और नए अवसर लेकर आएगा, जिससे आपकी जिंदगी के कई पहलुओं में प्रभाव देखने को मिलेगा। इस सप्ताह आपको अपने कार्यों में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ना होगा, लेकिन कुछ राशियों को अनावश्यक विवादों और उलझनों से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मामले, स्वास्थ्य, और संबंधों में संतुलन बनाना इस समय बेहद महत्वपूर्ण होगा।
Chhoti Diwali Horoscope 2025: छोटी दिवाली पर बड़ा ज्योतिषी परिवर्तन, इस ग्रह के गोचर से बदलेगी किस्मत
इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए शुभ संदेश लेकर आएगी, जिससे वे अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफल रहेंगे। वहीं कुछ राशियों को धैर्य और समझदारी से काम लेकर सावधानी बरतनी होगी, ताकि अनचाही समस्याओं से बचा जा सके। आइए, विस्तार से जानते हैं इस सप्ताह आपकी राशि पर ग्रहों का क्या प्रभाव पड़ेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा, ताकि आप अपने जीवन में आने वाले उतार-चढ़ावों को समझदारी से संभाल सकें।
विज्ञापन

2 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिले जुले फल देने वाला कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत और संबंधों को विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। बदलते मौसम में अपने खान-पान और दिनचर्या का ख्याल रखें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। मेष राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत से अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से काम करना चाहिए। यदि आप अपनी परिस्थितियों के अनुरूप निर्णय लेते हैं तो आपको काफी राहत रहेगी। इस सप्ताह किसी के बहकावे या दबाव में आकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने की गलती न करें। कुल मिलाकर नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा कठिनाई भरा रह सकता है। इस दौरान आपको कामकाज संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं।

कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके काम में बाधाएं डालने का षड्यंत्र रच सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। कहने का तात्पर्य यह कि जोखिम भरे निवेश से मेष राशि के जातकों को बचने की आवश्यकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और बेवजह अपने संबंधों का प्रदर्शन या उतावलेपन से बचें।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
विज्ञापन

3 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर-कारोबार की दृष्टि से बेहद शुभ तो वहीं रिश्ते-नाते की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा। ऐसे में आपको इस पूरे सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। आपको इस सप्ताह इस बात पर विशेष ध्यान देना होगा कि आप किसी से कहते क्या हैं और अगले तक पहुंचता क्या है। इसलिए अपनी बात को विशेष रूप से स्वजनों के सामने स्पष्ट रूप से कहें अन्यथा वो उसका गलत अर्थ निकालते हुए आपसे नाराज होकर दूरी बना सकते हैं।

इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में पूरी तरह से अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी और सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे। यदि व्यवसाय की बात करें तो आपको मनचाहा लाभ होगा और कारोबार में ठीक-ठाक प्रगति होती नजर आएगी लेकिन किसी योजना या कारोबार में निवेश सोच-समझ कर करना उचित रहेगा।

इस सप्ताह सहोदर भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की आशंका बनी रहेगी। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यकता से अधिक लव पार्टनर की निजी जिंदगी में दखल देने की कोशिश न करें।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा में चालीसा का पाठ करें।

4 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर आपकी इच्छा के अनुरूप होते हुए नजर आएंगे। जिसके चलते आपके भीतर एक अलग ही आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर मिथुन राशि के जातकों को लाभ होगा। इस सप्ताह आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरे मनोयोग से काम करेंगे और कठिन से कठिन कार्य की जिम्मेदारी लेने में पीछे नहीं हटेंगे। खास बात यह कि आपको परिश्रम का पूरा फल भी प्राप्त होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आप इस सप्ताह कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं।

विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। उन्हें इस सप्ताह मनचाहा लाभ होगा। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत छात्रों को सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। रिश्ते-नाते बेहतर बने रहेंगे। यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो आपकी जिंदगी में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा और पूजा करें।
विज्ञापन

5 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह उनके द्वारा किये गए कर्म का पूरा फल प्राप्त होगा। कहने का तात्पर्य यह है कि यदि आप आलस्य और अभिमान छोड़कर अपने कार्य को पूरे मनोयोग से समयबद्ध और योजनाबद्ध तरीके से करते हैं तो आपको आशा के अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे, अन्यथा आपको जो भी सफलता या लाभ प्राप्ति होगी, उसी से आपको संतोष करना होगा। यदि आप किसी संपत्ति का क्रय या विक्रय करने का प्लान बना रहे हैं तो ऐसा करने से पूर्व अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें।

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह दूसरों के भरोसे रहने से बचना चाहिए, अन्यथा समय पर सहयोग न मिल पाने के कारण आपके न सिर्फ काम बिगड़ सकते हैं बल्कि लोगों के साथ मनमुटाव भी हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से सप्ताह के मध्य से थोड़ा कठिनाई भरा रह सकता है। इस दौरान अचानक से कुछ एक बड़े खर्च आ सकते हैं। कारोबार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है।रिश्ते-नाते की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है।

इस दौरान लोगों की भावनाओं की कद्र करें और किसी को ऐसे शब्द न बोलें जिससे रिश्ते में दरार आ जाए। प्रेम संबंध में कुछ एक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।  
 
विज्ञापन

6 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपने मूल कार्य या फिर कहें लक्ष्य से भटक कर तमाम तरह की दूसरी चीजों में उलझ सकते हैं। इस सप्ताह आपको शुरुआत से ही अपनी कार्य योजना बनाकर चलना उचित रहेगा। आर्थिक मामलों से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध का समय उचित रहेगा। इस दौरान आप दूसरों के उकसावे में आकर कोई गलत निर्णय या फिर किसी के साथ गलत व्यवहार करने से बचें, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह के मध्य का समय मध्यम फलदायी कहा जाएगा। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कार्यों को करने में अधिक परिश्रम और प्रयास करने पड़ेंगे। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो अपने अधिकारी के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने का प्रयास करें और कनिष्ठ लोगों के साथ अच्छा तालमेल बनाकर चलें। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध लाभप्रद रहने वाला है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान सगे-संबंधियों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की आशंका बनी रहेगी। जीवनसाथी की खराब सेहत भी चिंता का विषय बनेगी।

उपाय: प्रतिदिन सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल का अर्घ्य दें और सूर्याष्टकं का पाठ करें।
विज्ञापन

7 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह उन्हें किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आपकी सेहत और संबंध दोनों ही सही रहेंगे। आपको करियर और कारोबार दोनों में अनुकूलता बनी रहेगी। सबसे पहले बात करें यदि आपकी आर्थिक स्थिति की तो इस सप्ताह धन की निरंतर आवक बनी रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ होगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों की आय के नये स्रोत बनेंगे। किसी योजना में अटका हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल आयेगा।

नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। सीनियर के द्वारा मिली प्रशंसा से आप उत्साहित रहेंगे और पूरे मनोयोग के साथ काम करेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कहीं ज्यादा सफल और लाभप्रद रहने वाला है। इस दौरान आप कोई बड़ी व्यावसायिक डील कर सकते हैं या फिर आपकी कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना सफल हो सकती है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। संतान की प्रगति से संतुष्ट रहेंगे।

उपाय: प्रतिदिन भगवान गणेश जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें।

8 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
तुला
तुला राशि के जातक इस सप्ताहअचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आने या फिर कुछ एक बड़ी समस्याओं के सामने आ जाने पर तनाव में रह सकते हैं। यह सप्ताह आपके लिए काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। ऐसे में किसी भी कार्य को सावधानी के साथ करें और उतनी ही जिम्मेदारी अपने सिर पर ओढ़ें जितनी की निभा सकें। चीजों को एक-एक करके सुलझाएं और स्वजनों की भावनाओं की कद्र करें। सप्ताह के पूर्वार्ध में नौकरीपेशा लोगों का अपने सीनियर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।

सप्ताह के मध्य में अचानक लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। इस दौरान आपको अपनी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर बड़े निर्णय लेने की जरूरत रहेगी। किसी चीज को लेकर यदि असमंजस में रहें तो उसे बाद के लिए टाल देना बेहतर रहेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। इस सप्ताह आपको अति भावुकता से बचना चाहिए।

सप्ताह के मध्य में आपको किसी प्रिय व्यक्ति के द्वारा कही गई बात अत्यंत खराब लग सकती है। प्रेम संबंध में कुछेक अड़चन आ सकती हैं। लव पार्टनर के साथ तालमेल बिठाने में कुछेक दिक्कतें आ सकती हैं।

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा और चालीसा का पाठ करें।

9 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सेहत और संबंध की दृष्टि से कभी नरम तो कभी गरम देखने को मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा से होगी। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फलदायी होने के कारण मन थोड़ा खिन्न रहेगा। सप्ताह का पूर्वार्ध थोड़ा ज्यादा भागदौड़ भरा रह सकता है। इस दौरान आपके भीतर काम को टालने की प्रवृत्ति पैदा हो सकती है। आलस्य की अधिकता के चलते कुछ एक महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह सकते हैं। सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा राहत भरा रह सकता है लेकिन इस दौरान भी आपको कार्यक्षेत्र में सूझबूझ से काम करने की आवश्यकता रहेगी।

इस सप्ताह आपको अपने इष्ट-मित्रों से सामान्य सहयोग और लाभ होने की संभावना बनती हुई नजर आ रही है। ऐसे में किसी आत्मीय व्यक्ति से ज्यादा अपेक्षाएं न पालें और अपने बलबूते ही अपने काम को करने का प्रयास करें। छात्रों का मन इस सप्ताह पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और भावना में बहकर इस संबंध में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। कठिन समय में जीवनसाथी आपका संबल बनेगा।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

10 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यधिक भागदौड़ वाला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको आवश्यक कार्यों के लिए लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी लेकिन नये संपर्कों को बढ़ाने और मनचाहा परिणाम दिलाने वाली साबित होगी।

सप्ताह के पूर्वार्ध में छात्र वर्ग को सुखद समाचार की प्राप्ति संभव है। इस दौरान आपको परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। हालांकि आपको बदलते मौसम में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के मध्य में आपको लोगों की छोटी-मोटी बात को तूल देने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करना चाहिए। इस दौरान आपको अपने धन का सदुपयोग करने की आवश्यकता रहेगी अन्यथा फिजूलखर्ची आपकी आर्थिक दिक्कत का कारण बन सकती है।

सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कुछ एक बड़े खर्च आ सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में माता-पिता की तरफ से अपेक्षित सुख-सहयोग प्राप्त होने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से भी पूर्वार्ध की बजाय उत्तरार्ध ज्यादा अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान घरेलू महिलाओं का मन पूजा-पाठ में ज्यादा रमेगा।

उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक बनाएं और पूजा में प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

11 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाहा लाभ मिलेगा। आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों से सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी। इष्ट-मित्रों के साथ योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर अपेक्षित लाभ की प्राप्ति होगी। यदि आप लंबे समय से किसी संपत्ति का क्रय या विक्रय करने की योजना बना रहे थे, तो इस सप्ताह आपकी यह मनोकामना हो सकती है।

सप्ताह के मध्य का समय व्यवसाय की दृष्टि से अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आप कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं। इस दौरान आपका सत्ता-सरकार के लोगों के साथ जुड़ाव होगा। जिनकी मदद से भविष्य में लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।

मकर राशि के जातकों को प्रेम-प्रसंग के मामले में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। अपनी लव लाइफ में दूसरों के अनावश्यक हस्तक्षेप से बचने का प्रयास करें और अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की उपासना एवं उनकी चालीसा का पाठ करें।

12 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और लाभदायक रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने जीवन में तमाम तरह के सुखद बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आप अपने परिश्रम और पराक्रम से चीजों को व्यवस्थित करने में कामयाब होंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के प्रयास से स्वजनों के साथ चला आ रहा मतभेद और गलतफहमियां दूर होंगी। सप्ताह का पूर्वार्ध करियर-कारोबार के लिए बेहद शुभ और सकारात्मक कहा जाएगा। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में अहम जिम्मेदारी मिलने या फिर उच्च पद की प्राप्ति का योग बनेगा।

सप्ताह के मध्य में लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो जाने पर आप राहत की सांस लेंगे। इस दौरान आपको इष्ट-मित्रों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। चीजों के मन मुताबिक तरीके से समय पर पूरे होने से मन में एक अलग ही उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी। यदि आप नई संपत्ति का क्रय करने की योजना बन रहे हैं तो इसके लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए अधिक अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंध सामान्य तरीके से चलते रहेंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन

13 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मीन
मीन राशि के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है, लेकिन बावजूद आपको इस सप्ताह जोश में आकर होश खोने से बचना चाहिए अन्यथा आपकी सफलता और लाभ का प्रतिशत कम हो सकता है। इस पूरे सप्ताह आपके व्यवसाय और नौकरी में अनुकूलता बनी रहनी चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों से ही अपेक्षित सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह आपके द्वारा किये गये कार्य और निर्णय की प्रशंसा होगी। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहना चाहिए। व्यवसाय में धन की आवक बनी रहेगी और आपको मनचाहा लाभ होगा।

इसी प्रकार नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन को खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इस सप्ताह प्रयास करने पर आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। इष्ट मित्रों की मदद से इस संबंध में धन आदि की समस्या का भी समाधान निकल आएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय विद्यार्थी वर्ग के लिए अत्यधिक शुभ कहा जाएगा। इस दौरान उन्हें कोई बड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। उच्च शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो सकते हैं। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को पीला चंदन और पीला पुष्प अर्पित करके पूजा करें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें