फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 25 Nov: कर्क और तुला राशि वालों के प्रेम संबंधों में रहेगी मिठास, पढ़ें लव राशिफल

Tue, 25 Nov 2025 07:10 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
विज्ञापन
1 of 13
25 नवंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 25 November in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 

Birthmarks: जन्म से शरीर पर निशान होने के होते हैं कई अर्थ, जानें क्या कहता है आपका बर्थमार्क

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 

Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण कब लगेगा? जानें कहां दिखेंगे ये ग्रहण

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): मेष राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम संबंध के मामले में बहुत ही अच्छा और उत्साह से भरा हुआ होगा। जो लोग अविवाहित हैं आज के दिन उनकी मुलाकात किसी से हो सकती है। आज के दिन रिश्तों में एक नई तरह की ऊर्जा आएगी। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वृषभ राशि वालों के लिए प्रेम संबंधों में एक नई तरह की ऊर्जा देखने को मिलेगी। आज के दिन साथी संग रिश्तों को बेहतर बनाने में मददगार साबित हो सकता है। वैवाहिक जीवन में प्यार और सामंजस्य बरकरार रहेगा। प्रेमी संग आज के दिन कहीं बाहर घूमने-फिरने के लिए जा सकते हैं। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): लव लाइफ के मामले में मिथुन राशि वालों को आज के दिन थोड़ी सतर्कता बरतनी हो सकती है। नहीं तो किसी मुद्दे पर बहसबाजी होने की संभावना है। आपको अपने साथी की भावनाओं की कद्र करना होगा। जो लोग सिंगल है आज के दिन उनको किसी खास से मिलने का अवसर मिल सकता है। जो आगे चलकर आपके साथ प्रेम संबंधों  में मजबूती होगी। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कर्क राशि वालों को आज के दिन अपने प्रियतम के करीब जाने के अवसर मिल सकता है। इसके अलावा जिन लोगों के रिश्तों में कुछ कटुता है आज उनके बीच का मामला सुलझ सकता है। कर्क राशि वालों के लिे आज प्यार का एक बेहतरीन अवसर है। दिल की बात को सुनकर ही कोई फैसला लें। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम के मामले में बहुत ही सकारात्मक और उत्साह से भरपूर रहेगा। आज का दिन प्यार के मामले में एक नई दिशा मिलेगी। जो लोग किसी के साथ अपनी दिल का बात को साझा करना चाह रहे हैं उनके लिए समय अच्छा रहेगा। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कन्या राशि वालों के लिए प्रेम संबंधों में आज कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। आज के दिन आपको किसी तरह की प्रेम संबंधों में  बहुत ही संभलकर चलना होगा। साथी के बीच गलतफहमियों से थोड़ा बचकर रहना सही होगा। साथी संग किसी मुद्दे को लेकर बहसबाजी हो सकती है। वहीं वैवाहिक जीवन के लिहाज आज का दिन अच्छा रहेगा। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): मंगलवार का दिन अपने प्यार का इजहार करने के लिए अनुकूल दिन है। लेकिन दिन के कुछ हिस्से में लव रिलेशन को लेकर थोड़ी चिंता या तनाव रह सकता है। काम को लेकर गलतफहमियां पैदा कर सकता है। शादीशुदा जोड़े के लिए दिन रोमांटिक रहेगा। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  आज का दिन प्रेम संबंध के मामले में मिलाजुला रहेगा। आवेश में अपने साथी संग किसी भी तरह का गलत व्यवहार करने से बचें। आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। संयम बनाए रखें और भावनाओं में आवेग न लाएँ। कोई भी अनैतिक या गलत व्यवहार आपके साथी को पसंद नहीं आएगा। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): धनु राशि वालों के लिए प्रेम संबंधों में आज का दिन अच्छा रहेगा।  आज आप अपने लव पार्टनर को प्रपोज करने का मूड बनाए रखेंगे। अपने डर और संकोच को दूर करें। दोस्तों के साथ पिकनिक या घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): जो लोग किसी के साथ प्रेम संबंधों में हैं आज परिवार से मिलना-जुलना होगा। यदि आप लव मैरिज या किसी अनुमति के बारे में बात करना चाहते हैं, तो पहले परिवार का मूड देखकर निर्णय लें। लव रिलेशन में थोड़ी दूरियां महसूस हो सकती हैं। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  लव लाइफ के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। वैवाहिक जीवन में आज कुछ तनाव और अनबन हो सकती है। जीवनसाथी के साथ बेवजह का झगड़ा हो सकता है। अविश्वास या छोटी-छोटी नासमझी रिश्ते में दरार ला सकती है। पति-पत्नी के बीच अनबन होने की संभावना है। आज अपने निर्णयों और शब्दों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): मंगलवार के दिन जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। लेकिन जो लोग किसी से साथ लव रिलेशन में आज के दिन आपकी चिंता का कारण बन सकता है। आज आपके विवाह या प्रेम संबंध को परिवार का पूरा समर्थन मिलेगा। आपका आकर्षण बढ़ेगा और आप अपने साथी के साथ प्यार भरे पल बिताएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें