फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangal Gochar 2025: 18 महीने बाद मंगल का बड़ा परिवर्तन, गुरु के घर में प्रवेश से इन राशियों पर बरसेगा भाग्य

Mon, 24 Nov 2025 10:08 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mars enters Jupiter Sign: 7 दिसंबर को मंगल धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जो साहस, पराक्रम और धन लाभ को बढ़ावा देगा। इस गोचर से कुछ राशियों के जातकों का भाग्य और मानसिक प्रसन्नता बढ़ सकती है।
 
विज्ञापन
1 of 4
7;दिसंबर को मंगल धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जो ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण बदलाव माना जाता है। - फोटो : अमर उजाला
Mangal Gochar In Dhanu: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को साहस, शक्ति, पराक्रम, ऊर्जा, रक्त और संपत्ति का कारक माना जाता है। जब भी मंगल अपनी राशि बदलता है, तो यह हमारे जीवन के इन क्षेत्रों पर विशेष प्रभाव डालता है। 7 दिसंबर को मंगल धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जो ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण बदलाव माना जाता है।
Monthly Numerology: इन मूलांक के लोगों के लिए कमाल का रहने वाला है नवंबर, पड़ें मासिक अंक फल
धनु राशि पर गुरु बृहस्पति का शासन है, और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु और मंगल मित्र ग्रह हैं। ऐसे में इस गोचर से जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। खासकर कुछ राशियों के जातकों के लिए यह समय भाग्य, धन-संपत्ति और साहस में वृद्धि का संकेत दे सकता है, साथ ही मानसिक स्थिति भी प्रसन्न और उत्साहित बनी रहेगी।
Rashifal 2026: नए साल में शनि देंगे जबर्दस्त रिजल्ट, फिरने वाले हैं इन राशियों के दिन
विज्ञापन

2 of 4
मंगल आपकी राशि से माता और भौतिक सुख-सुविधाओं के क्षेत्र में संचरण कर रहे हैं। - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल ग्रह का यह गोचर काफी लाभकारी साबित हो सकता है। मंगल आपकी राशि से माता और भौतिक सुख-सुविधाओं के क्षेत्र में संचरण कर रहे हैं। इस दौरान आपकी जीवन शैली और आरामदायक सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। अगर आप वाहन या कोई संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा। साथ ही पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। यदि आपका काम रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी या जमीन-जायदाद से जुड़ा है, तो इस समय आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आपकी आय में वृद्धि होगी और धन-संपत्ति के मामलों में सुधार आएगा। परिवार के सदस्य आपको सहयोग देंगे, और अगर कोई लंबित डील या मामला अटका हुआ था, तो अचानक से फाइनल होने की संभावना है। माता और ससुराजियों के साथ आपके संबंध भी इस समय मधुर और सकारात्मक रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 4
पारिवारिक जीवन में प्रेम और सौहार्द बढ़ेगा। - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर शुभ फल देने वाला है। मंगल ग्रह आपके राशि स्वामी हैं और इस समय धन और वाणी से जुड़े क्षेत्र में संचरण करेंगे। इसका असर यह होगा कि आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। साथ ही इस अवधि में बड़े और प्रभावशाली लोगों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सौहार्द बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय सकारात्मक है, क्योंकि शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और मानसिक रूप से संतुलन और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

4 of 4
समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और धन-संपत्ति के मामलों में भी सुधार होगा। - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि के जातकों के लिए यह मंगल गोचर अत्यंत सकारात्मक है। मंगल ग्रह आपकी कुंडली के प्रथम भाव में संचरण करेंगे, जिससे साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और धन-संपत्ति के मामलों में भी सुधार होगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के अवसर बन सकते हैं। मंगल ग्रह पंचम और 12वें भाव का स्वामी होने के कारण इस समय आर्थिक स्थिरता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और मित्रों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए मानसिक प्रसन्नता, सामाजिक मान-सम्मान और आर्थिक लाभ का समय रहेगा।

November Monthly Tarot Reading: मकर और वृषभ राशि का प्रेम जीवन रहने वाला है रोमांटिक, पढ़ें मासिक टैरो राशिफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें