Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
Love Horoscope 24 January 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन भविष्य की चिंताएं आपको बेचैन करेंगी। वहीं प्रेम जीवन में भी समय अच्छा बीतेगा। यदि दूर रहते हैं तो साथी से सोशल मीडिया में प्यारभरी बातें होंगी।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):दांपत्य जीवन आज कमजोर है। जीवन साथी के झगड़ा होने की नौबत आ सकती है। इसलिए सावधानी बरतें। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान कमजोर ही रहेगा।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। आपका प्रिय आपको कोई अच्छी खबर दे सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव बरकरार रहेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन भी हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): जीवनसाथी से मधुर संबंध स्थापित होंगे। दांपत्य जीवन से सुकून मिलेगा। यदि लाइफ पार्टनर काम की वजह से दूर है तो उनकी याद सताएगी। वहीं प्रेम जीवन में तनावपूर्ण स्थितियों का निर्माण हो सकता है। इसलिए थोड़ा धैर्य का परिचय दें।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। जीवनसाथी अपनी बातें आपसे करेगा जो आपको अच्छी लगेंगी। वहीं जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें उनके लिए दिन सामान्य बीतेगा।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): दांपत्य जीवन में झड़प होने की संभावना है। जीवनसाथी आपके ऊपर किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। जो लोग प्रेम जीवन में उनको साथी की आज अधिक याद आएगी। हालांकि उनसे संवाद जारी रहेगा।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा और आपके और जीवनसाथी के बीच रोमांस के अवसर आएंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): दांपत्य जीवन के लिहाज से दिनमान थोड़ा कमजोर है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब रहेगा। प्रेम जीवन में भी किसी बात को लेकर असंतोष की भावना हो सकती है।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):प्रेम जीवन में रोमांस के अवसर मिलेंगे। दांपत्य जीवन में तनाव के बावजूद स्थिति बढ़िया रहेंगी। जीवनसाथी आपकी भलाई का कोई काम करेगा।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):प्रेम जीवन के लिहाज से भी दिन बढ़िया रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में खुशनुमा समय रहेगा और जीवन साथी से किसी खास मुद्दे पर बात करने पर स्पष्टता बढ़ेगी।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। दोनों के बीच रिश्ता बढ़िया चलेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान थोड़ा कमजोर है। प्रियतम आपसे इस बात की शिकायत कर सकता है कि आप उन्हें पर्याप्त समय नहीं देते हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेम जीवन के लिहाज से दिन थोड़ा कमजोर है, झगड़ा हो सकता, इसलिए सावधानी बरतें। प्रेम जीवन को आज कम समय दे पाएंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।