फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: इन 5 राशि वालों के प्रेम जीवन में आएगी खुशहाली, जानें दूसरी राशियों का हाल

Tue, 25 Feb 2025 06:55 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है, इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
विज्ञापन
1 of 13
25 February Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Love Horoscope 25 February 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।

वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 
Guru Margi 2025: वसंत पंचमी के बाद गुरु की बदलेगी चाल, इन तीन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन
सुख और वैभव के दाता शुक्र हुए परम उच्च, इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी अच्छी
 
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज प्रेम जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। आपके रिश्ते पहले से बेहतर होंगे। यदि लव पार्टनर के मन में किसी बात को लेकर शंका है, तो उसे दूर करने का प्रयास करें। सिंगल लोगों के लिए दिन खास रहेगा। किसी दोस्त से मुलाकात के योग है। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज रिश्तों में रोमांस भरा रहेगा। आप दोनों डिनर डेट पर जाने की प्लानिंग करेंगे। आप दोनों मन से अविश्वास की भावना निकाल दें। शांति और प्रसन्नता के लिए किसी यात्रा पर जाएंगें। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आप दोनों के बीच गलतफहमी की वजह से नोकझोंक हो सकती है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर चर्चा करेंगे। इस दौरान सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री होने की संभावना है। आपकी दोस्ती प्यार में बदल सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अविवाहित जातकों के लिए किसी योग्य वर का रिश्ता भी आ सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। क्रश से भी आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी। आज आप सोलमेट के साथ डेट पर भी जाएंगे, जहां आप दोनों पुरानी यादों को ताजा करेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): इस राशि के लव बडर्स को पार्टनर की तरफ से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। सोलमेट का प्यार और विश्वास आपको भावनात्मक रूप से मजबूत बनाएगा। शादीशुदा लोगों के जीवन में रोमांस बना रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): लव पार्टनर के साथ आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिससे लाभ होने के पूरे योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन जी रहे लोग साथी के लिए किसी पार्टी का आयोजन करेंगे जिससे दोनों के बीच प्यार और सम्मान बढेगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): किसी पुरानी बात को लेकर लव पार्टनर से लड़ाई हो सकती है, इसलिए वाणी की मधुरता का ध्यान रखें। परिवार के लोगों का सहयोग न मिल पाने पर मन परेशान होगा। सिंगल लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): लॉन्ग डिस्टेंस  वाले सोलमेट से मुलाकात करेंगे। आप दोनों एक दूसरे को देखकर भावुक हो सकते हैं। परिवार के लोग आपके रिश्ते को खूब पसंद करेंगे।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): पुरानी बातों को लेकर तनाव बना रहेगा, जिससे लव पार्टनर से झगड़ा होगा।  मित्रों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर का प्लान भी बन सकता है। युवाओं की दोस्ती में नजदीकियां बढ़ेगी।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): विवाह के इच्छुक जातकों को कुछे मुश्किलें आ सकती हैं। सिंगल लोगों को आज कंपनी मिल सकती है। क्रश से बात बढ़ सकती हैं जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): शादी के लिए उसे अपने परिवार से मिला सकते हैं। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में किसी बात को कड़वाहट ही आएगी। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): किसी के साथ आगे बढ़ने के लिए फैसला बहुत सोच समझकर लेना होगा। घर परिवार के सदस्यों की सहायता से किसी से प्रेम का इजहार करेंगे। वहीं शादीशुदा लोगों के लड़खड़ाते वैवाहिक जीवन में सुधार आएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें