फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: सिंह राशि के जातकों के प्रेम संबंध मधुर रहेंगे, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Sat, 22 Feb 2025 06:46 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है, इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
विज्ञापन
1 of 13
22 फरवरी का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 22 February 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।

वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Guru Margi 2025: वसंत पंचमी के बाद गुरु की बदलेगी चाल, इन तीन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन

सुख और वैभव के दाता शुक्र हुए परम उच्च, इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी अच्छी
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):  किसी भी समस्या के समाधान में जीवनसाथी की सलाह से अवश्य उचित समाधान मिलेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखें।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): रिश्तों में स्थिरता की आवश्यकता होगी। यदि किसी नए रिश्ते के लिए प्रयास कर रहे हैं तो जल्दबाजी न करें। समय के साथ चीजें स्पष्ट होंगी। सिंगल लोग किसी पुराने कनेक्शन से दोबारा जुड़ सकते हैं।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): शादीशुदा लोगों को धैर्यपूर्वक अपने रिश्ते को संवारने की जरूरत है। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे और घर में भी सकारात्मक माहौल बना रहेगा। लव पार्टनर या मंगेतर से किसी छोटी सी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): पार्टनर के साथ रोमांचक बातचीत होगी। सिंगल लोग किसी नए व्यक्ति से प्रभावित हो सकते हैं, लेकिन पहले की गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ें।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): दांपत्य संबंधों में भरपूर प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंध में एक-दूसरे के लिए समय निकालना मुश्किल होगा।  शादीशुदा लोगों में नई योजनाओं को लेकर उत्साह बना रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): भावनाओं के बजाय तर्कों पर आधारित फैसले लें। किसी रिश्ते को लेकर असमंजस की स्थिति दूर होगी। शादीशुदा जोड़ों के बीच भावनात्मक दूरी बढ़ सकती है, इसलिए अपने शब्दों को नरमी से कहें और साथी की भावनाओं की कद्र करें।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होने से परिवार में खुशी और उमंग भरा माहौल रहेगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आप सिंगल हैं, तो किसी ऐसे व्यक्ति से आकर्षण हो सकता है जो पूरी तरह ईमानदार नहीं है, सतर्क रहें। शादीशुदा जोड़ों को पारदर्शिता बनाए रखने की जरूरत है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): किसी भी गुप्त बात को छिपाने से बचें, क्योंकि सच सामने आने पर गलतफहमी बढ़ सकती है। घर के सदस्य अपनी-अपनी व्यस्तता के कारण एक-दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन आपसी तालमेल से व्यवस्था अच्छी बनी रहेगी। प्रेम संबंध में सकारात्मकता बनी रहेगी।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): रिश्तों में आकर्षण और जुनून बना रहेगा। अगर किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। शादीशुदा जोड़े अपनी बातचीत और समझदारी से रिश्ते को और मजबूत बनाएंगे। जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में कोई खास व्यक्ति आ सकता है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में कोई खास व्यक्ति आ सकता है। अत्यधिक व्यस्तता के कारण आप परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। इस वजह से व्यवस्था अस्त-व्यस्त रहेगी।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): यदि आप कमिटेड रिलेशनशिप में हैं तो शादी की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। परिवार की सहमति से संबंध मजबूत होगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें