फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: तुला राशि वालों को आज मिल सकता है जीवनसाथी, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Fri, 21 Feb 2025 06:14 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है, इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल- 21 फरवरी - फोटो : अमर उजाला
Love Horoscope 21 February 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।

वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Guru Margi 2025: वसंत पंचमी के बाद गुरु की बदलेगी चाल, इन तीन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन

सुख और वैभव के दाता शुक्र हुए परम उच्च, इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी अच्छी
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपके सितारे बता रहे हैं कि आज आपकी सभी इच्छा पूरी होगी। किसी खास दोस्त का शादी के लिए प्रस्ताव आ सकता है। आप अपनी रोमांटिक भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने में सक्षम होंगे। आप क्रश से जरूर अपने मन की बात शेयर करें। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): जीवनसाथी से किसी उपहार की प्राप्ति हो सकती है। साथी के प्यार और विश्वास से परेशानियां कम होंगी। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास के आने से बदलाव आ सकता है। कोई खास आपकी धड़कनों को बढ़ा देगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आप होने वाली शादी की तैयारी को लेकर व्यस्त रहेंगे। अगर आप अकेले हैं तो आज आप अपने किसी अभिन्न की शादी की तैयारी में विशेष रूप से व्यस्त रहेंगे। अत्यधिक व्यस्त रहने के बावजूद यह समय आपके परिवार व दोस्तों के लिए यादगार साबित होगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने का वक्त नहीं मिलेगा। सिंगल लोगों की जिंदगी में इस समय किसी खास इंसान के आने के योग नहीं हैं।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंगल लोगों के जीवन में प्यार इस समय दस्तक नहीं देगा। कपल्स के बीच चल रही परेशानियां और ज्यादा बढ़ जाएंगी, जिसके कारण मानसिक तनाव दिनभर रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्रेम जीवन में कुछ समस्या रह सकती है। परिवार वालों का दबाव इसके पीछे कारण बन सकता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशी देगा। आपका मन अपने जीवनसाथी के प्रति आकर्षित होगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अगर आप अकेले हैं, तो जल्द ही आपको किसी नए व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है। शादीशुदा जातक अपने प्रिय की जरूरतों को समझने और उन्हें पूरा करने का प्रयास करें। नहीं तो कपल का झगड़ा हो सकता है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आप अपने साथी संग रोमांस का आनंद लेंगे। सिंगल जातक जिसका लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे, वो उन्हें मिल जाएगा। घरवालों के आशीर्वाद से रिश्ता तय हो जाएगा।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): रिश्तों में बिना शर्त प्यार लाना जरूरी है। अपने साथी की बात ध्यान से सुनें। कुछ परेशानियां आ सकती हैं। परिवार के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में समय बीतेगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): वैवाहिक संबंधों में सुख-शांति और सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। मुलाकात का अवसर मिलेगा। कुछ लोगों को मैरिज प्रपोजल मिल सकते हैं।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): परिवार के साथ समय बिताने से संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक माहौल भी सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में निराशा रहेगी। पार्टनर के साथ खुशियां मनाएं।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। प्रेम संबंधों में विश्वास रखने और अपने साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें