फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 September Love Rashifal: इन 4 राशि वालों की लव लाइफ में आज बढ़ सकती हैं गलतफहमियां, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Fri, 19 Sep 2025 04:20 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: आज का दिन कई राशियों के लिए भावनात्मक रूप से खास है। जहाँ कुछ लोगों को प्रेम में नई शुरुआत का मौका मिलेगा, वहीं कुछ के लिए ये आत्म-निरीक्षण और रिश्तों को सुधारने का दिन है।
विज्ञापन
1 of 13
20 सितंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 20 September in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 
Swapna Shastra: बार-बार आते हैं दुर्घटनाओं के सपने? जानें ये किस बात का है संकेत
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): रिश्तों में प्रेम बना रहेगा लेकिन आपको मन की बात कहने के लिए प्रयास अधिक करना होगा। परिवार में सभी लोगों से मनचाहा साथ मिलेगा। शादीशुदा लोगों को पार्टनर के प्रति प्यार उमड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आप किसी डिनर डेट पर जाएंगे। यहां आप दोनों एक दूसरे को एक और मौका देते हुए नए सिरे से चीजें प्रारंभ करेंगे। हालांकि, आपके रिश्तों में प्यार बना रहेगा। इस समय सिंगल लोगों की पुराने दोस्तों से मुलाकात भी होगी।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपके जीवन में आज कोई आ सकता है। विवाह का प्रस्ताव भी आपको मिलेगा। आज का दिन आपके प्यार में नई ऊर्जा से भर देगा। हालांकि, लव लाइफ को शानदार बनाने की पहल रिश्ते को मजबूत करेगी। अविवाहित लोगों को आज किसी खास से जुड़ाव महसूस हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): रिश्तों में हुई गलतियों को आपको सुधारना है, इसका एहसास आपको होगा। इस दौरान यह सोचने और समझने में दिक्कतें आएंगी कि आगे बढ़ें या रिश्तों की गुत्थी को सुलझाएं।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंह राशि वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। आपको अपने मन की बात को साझा करने से पहले परिवार के लोगों से बात करनी होगी। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज बना रिश्ता जीवन को बेहतर बनाने में सहायता करेगा। क्रश से बात होगी और आप प्रसन्न महसूस करेंगे। लव पार्टनर की ओर से छोटी-सी तारीफ या प्यार भरी पहल रिश्ते को ताजगी देगी।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए रिश्तों में बदलाव भरा रहेगा। आप दोनों का आपस में झगड़ा भी हो सकता। परन्तु आपका चुप रहना साथी को गलती का एहसास करा सकता है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपके लिए दिन रोमांस से भरा रहेगा और घरवालों के आशीर्वाद से आप दोनों का रिश्ता भी मजबूत होगा। सिंगल लोगों का विवाह के लिए रिश्ता तय हो जाएगा। प्रेम विवाह के योग प्रबल हैं।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): घर और बाहर दोनों में तालमेल बिठाने में परेशानियां आएंगी। लेकिन आप साथी के साथ आज एक अच्छा समय भी बिताएंगे। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। प्रेम विवाह के योग बन सकते हैं।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): पुराने दोस्तों के साथ आपको मुलाकात करने का अवसर मिलेगा। हालांकि, सिंगल लोगों की किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील होगी। विवाह के लिए योग्य साथी का रिश्ता आएगा।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): पारिवारिक माहौल भी सुखद रहेगा। प्रेम में पारदर्शिता और संवाद जरूरी है, यह बात आपको महसूस होगी। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का सबसे शुभ अवसर आज आपको प्राप्त होगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेम संबंधों में निराशा रहेगी। सिंगल लोगों के लिए आज कोई प्रेम प्रस्ताव भी आ सकता है। परंतु रिश्तों में चल रहा तनाव परेशान कर सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें