फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 20 October: इन चार राशियों के लव लाइफ में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव, पढ़ें आज का लव राशिफल

Mon, 20 Oct 2025 07:45 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
विज्ञापन
1 of 13
20 अक्तूबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 20 October in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 
Diwali 2025: दिवाली पर पुराने दीपक दोबारा जलाना शुभ होता है या अशुभ? जानिए क्या कहते हैं शास्त्र
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 
Diwali 2025: दिवाली पर बन रहा है हंस महापुरुष राजयोग, जानें लक्ष्मी पूजन मुहूर्त और किन राशियों को होगा लाभ
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा हो सकता है। आप साथी के लिए किसी नए काम की शुरुआत करने की यदि सोच रहे थे, तो कुछ समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। इस दौरान सिंगल लोगों के लिए यह समय लाभकारी हो सकता है। आपके जीवन में किसी मनचाहे व्यक्ति की एंट्री होगी।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): इस राशि के जातक आज साथी को कोई सरप्राइज दे सकते हैं। आप दोनों किसी डेट पर भी जाएंगे, जहां आप रोमांटिक महसूस करेंगे। यह समय आपके प्रेम जीवन मे बदलाव लेकर आएगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): लंबे समय से चल रही लड़ाई आज ब्रेकअप में बदल सकती हैं। आप दोनों को एक दूसरे को समय देना होगा। इस दौरान विवाह योग्य जातकों के जीवन में माता-पिता के आशीर्वाद से किसी खास की एंट्री होगी।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज साथी के सामने आपको शांत रहने की आवश्यकता है। आप लव पार्टनर की बातों को सुने और समझें। इस दौरान साथी से बात करने का अवसर देखें। शादीशुदा लोगों को संतान की तरक्की देखकर खुशी होगी।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज किसी खास से मुलाकात होगी। आपके लिए किसी का प्रेम प्रस्ताव भी आ सकता है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातक प्रेम जीवन में समस्याएं झेल सकते हैं। आप दोनों इस रिश्ते को महत्व दे और गलतफहमी दूर करें।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपको किसी पुराने मित्र की याद सता सकती है। आपके विवाह के भी योग बन रहे हैं। आपके सितारे बता रहे हैं कि आज बना रिश्ता जीवन भर साथ रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग प्रेमी को घुमाने भी लेकर जा सकते हैं।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। इस कारण बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज भी गिफ्ट मिल सकता है। वहीं सिंगल लोग वाणी की उग्रता से अपनी दोस्ती खराब कर सकते हैं।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): लव पार्टनर आपके लिए सोशल मीडिया पर कोई फोटो साझा कर सकते है। लोग आप दोनों के रिश्ते की जमकर तारीफ करेंगे। वहीं शादीशुदा लोग किसी पुरानी गलती से सबक ले सकते हैं।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज धनु राशि वालों की पार्टनर के संग दूरियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान आपकी सोलमेट से बहस भी हो सकती है। वहीं सिंगल लोगों को कुछ समय और अपने साथी का इंतजार करना होगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आप साथी के साथ कोई नई योजना बना सकते है। आप दोनों एक दूसरे पर भरोसा रखें और रिश्ते को नई पहचान दें। जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं, उनकी किसी खास इंसान से दोस्ती हो सकती है। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते है। आप दोनों यहां पुरानी यादों को ताजा करेंगे। क्रश से मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप घर या बाहर किसी काम को लेकर बेवजह क्रोध न करें। आपके व्यवहार से  रिश्तों में दूरियां आ सकती है। मीन राशि वालों के जीवन में किसी खास के आने के योग भी बन रहे हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें