weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातक साहसी, उत्साही और नेतृत्व करने वाले स्वभाव के होते हैं। वे जोखिम लेने से नहीं डरते और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दृढ़ रहते हैं।
इस राशि के स्वामी मंगल हैं, जो ऊर्जा, साहस और दृढ़ता का प्रतीक हैं।
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा करें और शिव चालीसा का पाठ करें।
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्यों में लापरवाही से बचें, नहीं तो आर्थिक और मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। सप्ताह की शुरुआत में दूसरों के साथ बहस से दूर रहें। स्वास्थ्य और रिश्तों पर विशेष ध्यान देना होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कुछ राहत मिलेगी, क्योंकि कारोबारी समस्याएं हल होंगी। बाजार में तेजी का फायदा उठाने में आप सफल रहेंगे। सप्ताह का पहला भाग लाभकारी रहेगा, लेकिन अंतिम भाग में सतर्कता जरूरी है।
धन लेन-देन और जोखिम भरे निवेश में सावधानी बरतें, वरना नुकसान हो सकता है। सप्ताह के अंत में अचानक बड़ा खर्च सामने आ सकता है। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। महिलाओं की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में कड़ी मेहनत करनी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए अतिरिक्त प्रयास जरूरी होंगे। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे।