फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: तुला राशि वालों की प्रेम जीवन में बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Tue, 20 May 2025 06:58 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा
विज्ञापन
1 of 13
20 May Love Rashifal - फोटो : adobestock
Love Horoscope 20 May 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

Numerology: इन चार मूलांक वालों का मई माह में शुरू होगा अच्छा समय, हर क्षेत्र में मिलेगी तरक्की

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...

Vyatipat Yoga: सूर्य-चंद्र के दुर्लभ व्यतिपात योग से प्रभावित होंगी ये राशियां, करियर पर पड़ेगा सीधा असर

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): जीवनसाथी संग किसी पुराने विषय पर बात करेंगे। रिश्तों में खुलकर बात करना आपके संबंधों को और मजबूत बनाएगा। इस दौरान सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की भी दस्तक हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): किसी डिनर पर जाने की प्लानिंग करेंगे। रिश्ते में नई ऊर्जा आएगी। क्रश के साथ किसी ट्रिप की प्लानिंग दोस्तों में बन सकती हैं। परिवार का साथ बना रहेगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): संतान को लेकर साथी और आप किसी योजना में निवेश करेंगे। प्यार और सहयोग आप दोनों के बीच बना रहेगा। सिंगल लोगों को किसी खास से मिलने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): सिंगल लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। मन की बात आप किसी से साझा करेंगे। इस दौरान शादीशुदा लोग किसी बात को लेकर बहस कर सकते हैं। इसलिए वाणी की मधुरता का ध्यान रखें।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): खास दोस्त पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। पार्टनर की ओर से खुशखबरी मिलेगी। रिश्तों के प्रति ईमानदारी रखें। शुभ समाचार लव पार्टनर की ओर से मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): जीवनसाथी और आप किसी यात्रा पर निकल सकते हैं। कोई दिलचस्प मुलाकात आज हो सकती है। पार्टनर को अच्छा महसूस कराने के लिए आप कोई उपहार उन्हें देंगे।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज का दिन तुला राशि वालों के प्रेम जीवन में थोड़ी सी चुनौतियां लेकर आएगा। रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी। परिवार के साथ किसी शादी-विवाह में जाएंगे, जहां आपके रिश्ते की बात होने की संभावना है। क्रश से दोस्ती मजबूत होगी।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अगर पहले किसी रिश्ते में धोखा मिला था, तो अभी किसी के साथ आगे न बढ़ें। यह समय आत्म विकास का है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): धनु राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। आप जीवनसाथी को अच्छा महसूस कराने के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। पुराने दोस्तों के साथ मिलकर पुराने मित्र की याद आएगी।
 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): मकर राशि वालों का पार्टनर उनके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। लेकिन ससुराल पक्ष से जुड़ा कोई तनाव उत्पन्न हो सकता है। रिश्तों को मजबूत करने के लिए खुलकर बात रखें। आज क्रश से लेकिन आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): घर परिवार में आपके प्रयासों की सराहना होगी। यह प्रयास आपके रिश्ते में मिठास लेकर लौटेंगे। निवेश के जरिए मुनाफा भी हो सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। जीवनसाथी और आप भविष्य की प्लानिंग करेंगे। आप दोनों के रिश्ते की पहचान यह भरोसा है, इसलिए इसे बनाए रखें।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें