फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: तुला राशि वालों का वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Thu, 20 Feb 2025 07:01 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
विज्ञापन
1 of 13
20 फरवरी का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 20 February 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।

वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Guru Margi 2025: वसंत पंचमी के बाद गुरु की बदलेगी चाल, इन तीन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन

सुख और वैभव के दाता शुक्र हुए परम उच्च, इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी अच्छी

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग रहेगा। रिश्तों में पुरानी मधुर यादें ताजा होंगी। पार्टनर के साथ बिताया हुआ समय सुखद रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): ब्रेकअप के बाद सुलह हो सकती है। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी पुराने परिचित से हो सकती है। शादीशुदा जोड़े रोमांटिक पलों को दोबारा जीने का प्रयास करेंगे।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और हंसी-खुशी में समय व्यतीत करेंगे। नव विवाहित दंपतियों का घूमने जाने का प्रोग्राम बनेगा।  रिश्तों में स्थिरता रहेगी।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): पार्टनर के साथ रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे। विवाह की योजना बना रहे लोगों को परिवार का समर्थन मिलेगा। सिंगल लोग किसी विशेष व्यक्ति से जुड़ाव महसूस करेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): पति-पत्नी के बीच वैचारिक तालमेल में कुछ कमी रह सकती है। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति लेने का उचित समय है। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ते की बात पक्की हो सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): जीवन में रोमांस और भावनात्मक गहराई बढ़ेगी, सिंगल लोग आकर्षक और गहरी कनेक्शन वाली मुलाकात का आनंद लेंगे। पार्टनर के साथ प्यार भरे पल बिताने का समय है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। युवा वर्ग प्रेम प्रसंग में पड़कर अपने अध्ययन और करियर के साथ समझौता न करें।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): साथी के प्रति उदार रहें और उनकी भावनाओं की कद्र करें। अविवाहित लोगों को नया प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। लंबे समय से चल रहे मतभेद समाप्त होंगे। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में उत्सव भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। अचानक विवाह या सगाई की बात बन सकती है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):सिंगल लोग नए रोमांटिक कनेक्शन बना सकते हैं। किसी के प्रति आकर्षण बढ़ेगा, जिससे नया रिश्ता बन सकता है। पार्टनर के साथ सुखद समय बिताएंगे। दिल की बात खुलकर करें। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): संतान की किसी समस्या को लेकर पति-पत्नी बीच कुछ विवादित स्थिति रहेगी। बेहतर होगा कि शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें, अवश्य ही सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): रिश्तों में नया मोड़ आ सकता है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में स्थिरता आएगी। पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करें। सिंगल लोग किसी नए व्यक्ति से प्रभावित हो सकते हैं। शादी या कमिटमेंट को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें