2 March Love Rashifal : दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि, आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए कैसा रहने वाला है और रिश्तों में क्या बदलाव आ सकते हैं ?
02 March Love Rashifal: दैनिक प्रेम राशिफल (Daily Love Rashifal) यह बताता है कि आपके प्रेम जीवन में दिन कैसा रहेगा। इसके माध्यम से आप अपने रिश्तों को मधुर और वैवाहिक जीवन को और भी सुखमय बना सकते हैं। साथ ही किसी के आने की संभावनाएं हैं या नहीं, इसका संकेत भी आपको मिल सकता है।
विज्ञापन
2 of 13
02 March Love Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। आपकी लव लाइफ में नया मोड़ देखने को मिल सकता है। हालांकि, सिंगल रहने वालों को अभी धैर्यवान रहना होगा। क्रश के साथ दोस्ती बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहने वाला है।
विज्ञापन
3 of 13
02 March Love Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वृषभ राशि वालों के लिए दिन शानदार रहेगा। आपके प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ने से आप स्वयं को भाग्यशाली महसूस कर सकते हैं। खास बात यह है कि, नए लोगों से मिलकर आप एक नया बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। इस दौरान आपके रिश्तों में अधिक मजबूती आएगी।
4 of 13
02 March Love Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि के लिए समय नए बदलावों से भरा रहेगा। लंबे समय से चल रही रिश्तों में परेशानियां समाप्त होती हुई नजर आएगी। आप जीवनसाथी से खुलकर बात करेंगे। विवाह के लिए योग्य साथी का भी रिश्ता आ सकता है।
विज्ञापन
5 of 13
02 March Love Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कर्क राशि वालों के प्रेम जीवन में परेशानियां आएंगी। कुछ पुरानी बातों का अधिक प्रभाव आपको रिश्तों पर देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी से खुलकर बात करनी होगी। रिश्तेदारों से मिलना-जुलना हो सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
02 March Love Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंह राशि के लोग सोलमेट के साथ किसी शॉपिंग पर जा सकते हैं। इस दौरान मन की भावनाओं को खुलकर साझा करने से आपका दिन बन जाएंगा। हालांकि, शाम को आप किसी मूवी डेट की प्लानिंग भी कर सकते हैं। आपको सामंजस्य बनाए रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
7 of 13
02 March Love Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कन्या राशि के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आप किसी को अपने जीवन में आने के लिए हां का जवाब भी देंगे। आपके सितारे बता रहे हैं कि, जीवन में यह सकारात्मक बदलाव आपके अंदर एक नई ऊर्जा का प्रवाह करेगा।
8 of 13
02 March Love Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): तुला राशि के लिए समय खास रहेगा। प्रेम जीवन पहले से और मधुर बनेगा। रिश्तों में आपसी समझदारी आपको दूसरों के लिए अच्छा उदाहरण बना सकती हैं।छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें। रिश्ते मजबूत रहेंगे।
9 of 13
02 March Love Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपको साथी की भावनाओं को समझने का अधिक प्रयास करना होगा। मन की बात कहने के लिए आप हिम्मत जुटा सकते हैं। अचानक से कुछ एक बड़े खर्च आ सकते हैं।
10 of 13
02 March Love Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): धनु राशि के लिए दिन कुछ खास रहेगा। अगर किसी से मन की बात कहने के लिए अवसर की तालाश कर रहे थे, तो आज भावनाओं को साझा कर सकते हैं। संतान से जुड़ी समस्या दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे।
11 of 13
02 March Love Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): मकर राशि वालों के रिश्तों में अनबन होने की संभावनाएं हैं। आप किसी तीसरे की बातों में आकर कोई भी निर्णय न लें अन्यथा बातें बढ़ सकती हैं। आपकी किसी बात पर करीबी लोग नाराज हो सकते हैं।
12 of 13
02 March Love Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): कुंभ राशि वालों को वाणी का ध्यान रखना होगा। आपके शब्द साथी को परेशान कर सकते हैं। परिवार संग हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। कोई धन लाभ आपको हो सकता है, जिससे साथी के साथ पार्टी करने की योजना बना सकते हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): मीन राशि वालों के लिए समय सामान्य रहने वाला है। वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा। संयम और धैर्य से काम लेना जरूरी होगा। पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी।