फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 02 March: इन चार राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबरें, पढ़ें आज का राशिफल

Mon, 02 Mar 2026 07:18 AM IST
Vinod Shukla आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

02 March Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 02 मार्च 2026 का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Rashifal 02 March: 02 मार्च को सप्ताह का पहला दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार 02 मार्च को फाल्गुन माह के शुक्ल की चतुर्दशी तिथि है। यह तिथि शाम 5 बजकर 55 मिनट तक रहेगी इसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। 02 फरवरी को मेष राशि वालों के लिए दिन नौकरी-बिजनेस के लिहाज से अच्छा रहेगा। कन्या राशि वालों के लिए आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा हो सकता है। धनु राशि वालों को नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आपको किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, लेकिन आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती हैं। नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर आप कहीं बाहर जा सकते हैं। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आज आपकी सोच से आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। आपको किसी काम को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं दिखानी है।
विज्ञापन

3 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और आप अपने विरोधियों को आप आसानी से मात देने के पूरे कोशिश में लगे रहेंगे। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आपको काम की अधिकता अधिक रहेगी, जिससे आप थोड़ा परेशान भी हो सकते हैं। किसी से यदि आपने धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं।

4 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे और  आपके परिवार के सदस्यों से रिश्ते भी बेहतर रहेंगे। जीवन साथी को किसी नौकरी के लिए दूसरी नौकरी के लिए बुलावा आ सकता है, जिससे उन्हें कहीं बाहर जाना पड़ सकता हैं। आपकी कोई बात बनते-बनते बिगड़ सकती है, जिससे आपको टेंशन होगी। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज आपके खर्चों की अधिकता अधिक रहेगी, जिसके लिए आपको अपनी इन्कम को ध्यान में रखकर चलना बेहतर रहेगा। आप अपनी संतान को किसी मनचाहे कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विभाग में आ रही बाधा भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आपको अपनी भाई व बहनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा और आपके घर के रिनोवेशन का काम यदि लटक रहा था, तो वह फिर से शुरू हो सकता है। आज आपके बॉस भी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं।
 
विज्ञापन

6 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि 
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी कुछ नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगी, जो आपके बिजनेस में आपको फायदा करा सकते हैं। आप  किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपके मन को काफी सुकून मिलेगा। जो लोग प्यार में पड़े हैं, उनके लिए आज दिन कुछ नई मुश्किलें खड़ी करेगा, जिसको लेकर उन्हें समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। कोई प्रॉपर्टी खरीदने की  आप योजना बना सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई से संबंधित समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आज आपके बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे, जिससे आपको काम करने में मजा भी कम आएगा, लेकिन आपको किसी वाहन की खरीदारी करना बेहतर रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

8 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। आपको किसी काम को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा और भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा, लेकिन आपको अपने अड़ियल रवैए पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, जिससे परिवार के सदस्य और आपके बीच में कोई मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
 

9 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए किसी जमीन जायदाद से जुड़े मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और किसी कानूनी मामले को लेकर आप किसी अच्छे वकील से सलाह लेंगे। आपके मन में प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा। आप अपने कामों को धैर्य व साहस से निपटाने की कोशिश करें। यदि आपकी अपने पिताजी से किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें आप चुप लगाने की कोशिश करें।

10 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप यदि किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। जीवनसाथी की भावनाओं का आपको सम्मान करना होगा, नहीं तो आपके बेवजह के लड़ाई झगड़ा पनप सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम ना मिलने से आप परेशान रहेंगे और आप किसी दूसरी नौकरी के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।

11 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने पुराने लेन-देन से छुटकारा मिलेगा। संतान के किसी परीक्षा के परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने पिताजी से काम को लेकर बातचीत करनी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा और राजनीति में  आपकी अच्छी छाप रहेगी। आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा।

12 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आप अपने से ज्यादा बाकी कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिसे बाद में आपकी कुछ टेंशन भी बढ़ेगी। आप अपने लंबे समय से रुके हुए धन को पाकर काफी खुश होंगे। यदि आपने किसी से मांग कर वाहन चलाया, तो कोई दुर्घटना होने के कारण आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा और अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर  आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। आपको अपने धन से जुड़ा कोई भी गुप्त राज किसी दूसरे को नहीं बताना है। किसी सरकारी काम को लेकर आप परेशान रहेंगे। कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आप अपनी संतान के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। माताजी से यदि आप कोई वादा करें, तो उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें