फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का लव राशिफल : मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों की लव लाइफ में बढ़ेगा प्रेम, शादी के बनेंगे योग

Fri, 18 Sep 2026 04:56 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Love Rashifal 19 September 2026: प्रेम और रिश्तों के लिहाज से आज का दिन कैसा रहेगा? जानिए सभी 12 राशियों के लिए प्यार, रिश्ते और पार्टनर से जुड़े खास संकेत।
विज्ञापन
1 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Today Love Horoscope 19 September 2026: आज का दिन प्रेम जीवन के लिहाज से कुछ राशि के खास रहेगा। किसी के रिश्ते में प्यार और नजदीकियां बढ़ेंगी, तो वहीं कुछ लोगों के रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। आइए जानते हैं, 19 सितंबर 2026 का आज का लव राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
मेष राशि के जातक आज जीवनसाथी के लिए कोई प्यारा-सा उपहार लेकर आ सकते हैं। इससे रिश्ते में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। साथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। आज दिल की बात भी साथी से कह सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
यदि आप रिलेशनशिप में हैं, तो आज साथी के साथ भविष्य को लेकर कोई सकारात्मक चर्चा हो सकती है। रिश्ते को आगे बढ़ाने से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण बात भी तय हो सकती है। आप नए काम को लेकर भी साथी से बात कर सकते हैं।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज कोई खास व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग और स्नेह आपका मन प्रसन्न रखेगा। नई नौकरी मिलने से आप साथी के साथ पार्टी करने का प्लान बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में धैर्य और समझदारी बनाए रखना जरूरी रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए खुशियों से भरा रहेगा। साथी के साथ रोमांटिक और यादगार पल बिताने का मौका मिल सकता है। आप शादी के लिए बात कर सकते हैं। रिश्ते में आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी। सिंगल लोग किसी खास से मिल सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंह राशि वालों को प्रेम जीवन में मनचाहा लाभ मिलता दिख रहा है। आप कोई उपहार साथी के लिए खरीद सकते हैं। प्रियतम के साथ प्यार भरी बातचीत रिश्ते में फिर से मिठास घोल सकती है। शादीशुदा लोग घूमने की योजना बना सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में भावनाएं प्रबल रहेंगी। साथी आपके प्रति अपना प्यार खुलकर जाहिर कर सकता है। कुछ जातकों के लिए प्रेम संबंध की नई शुरुआत के संकेत भी हैं। इस दौरान आप क्रश से दोस्ती का हाथ भी बड़ा सकते हैं।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
तुला राशि के जातकों के लिए प्रेम जीवन के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। विवाह की बात पक्की होने के योग बन रहे हैं। इसके अलावा परिवार की सहमति मिलने से रिश्ते को नई दिशा मिल सकती है। आज रिश्ते में नजदीकियां भी बढ़ेंगी।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
अगर आपकी नई-नई शादी हुई है, तो आज कहीं बाहर घूमने आप जाएंगे। रिश्ते में नजदीकियां भी बढ़ेंगी और साथी के साथ दिल की बातें साझा करने का मौका मिलेगा। किसी पुराने मतभेद को बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आपके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। शादीशुदा जोड़ों के बीच रोमांटिक बातचीत का सिलसिला चलता रहेगा। साथी के साथ बिताया समय रिश्ते में प्रेम और अपनापन बढ़ाएगा। आप दोनों के बीच आपसी समझ बेहतर होगी।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
मकर राशि वालों के लिए समय खास रहेगा। कोई मन की इच्छा पूरी होगी। सिंगल जातकों के मन में अपने एक्स को वापस पाने की तीव्र इच्छा बनी रह सकती है। हालांकि, कोई भी फैसला लेने से पहले अपनी भावनाओं को समझना जरूरी होगा।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
प्रेम जीवन में आज दोनों तरफ से रोमांस की गर्माहट बराबर महसूस होगी। साथी के साथ खुशनुमा समय बिताने का मौका मिलेगा। वहीं, सिंगल जातक अपने एक्स की यादों में खोए हुए नजर आ सकते हैं। आप दोनों की आय बढ़ाने का नया रास्ता खुल सकता है। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
प्रेम और विश्वास से भरे पल आपके दिन को यादगार बना देंगे। साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। इस दौरान सकारात्मक सोच रखें, क्योंकि आज आपकी सोच ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बन सकती है। रिश्ते में चल रही कोई छोटी परेशानी दूर होगी।

गुरु-चंद्र राशि परिवर्तन योग 2026: आज रात बनेगा शुभ संयोग, इन 4 राशियों को मिलेगा लाभ
कन्या राशि में सूर्य-बुध की युति से बना बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को व्यापार में बड़ी डील से लाभ

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें