फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 19 May : वृश्चिक राशि वालों के रिश्ते में आ सकता है उतर चढ़ाव, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Mon, 19 May 2025 06:16 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा
विज्ञापन
1 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : adobe stock
Love Horoscope 19 May 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

Numerology: इन चार मूलांक वालों का मई माह में शुरू होगा अच्छा समय, हर क्षेत्र में मिलेगी तरक्की

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...

Vyatipat Yoga: सूर्य-चंद्र के दुर्लभ व्यतिपात योग से प्रभावित होंगी ये राशियां, करियर पर पड़ेगा सीधा असर

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। दोनों के बीच तालमेल बेहतर होगा। सिंगल लोगों को किसी खास से मिलने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है, लेकिन समझदारी से बात करेंगे तो मामला जल्दी सुलझ जाएगा। पुराने झगड़ों को भूलकर आगे बढ़ने का समय है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आप खुलकर अपने दिल की बात कह सकते हैं। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा। रिश्ते में गहराई बढ़ेगी। नए रिश्तों की शुरुआत के लिए भी दिन अच्छा है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  प्यार के मामले में दिन बढ़िया रहेगा। किसी खास इंसान से मुलाकात हो सकती है। पहले से बने रिश्तों में भी मिठास बढ़ेगी। रिश्ते में नई ऊर्जा आएगी।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  आज प्यार भरे पलों के लिए अच्छा समय है। पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें, इससे रिश्ता मजबूत होगा। सिंगल लोगों को किसी पुराने दोस्त से भावनात्मक जुड़ाव हो सकता है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। आपसी समझ और भरोसे से रिश्ता और गहरा होगा। पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज रिश्ते में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। ज्यादा सोचने से बचें और एक-दूसरे की बात को समझने की कोशिश करें। सच्चे मन से बात करेंगे तो सब ठीक रहेगा।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): प्रेम जीवन में खुशी और उमंग भरा दिन है। किसी खास के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। नए रिश्तों की शुरुआत का भी योग बन रहा है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): पार्टनर से कोई खास बात शेयर कर सकते हैं। आपका व्यवहार और सच्चाई उन्हें प्रभावित करेगी। सिंगल लोग भी किसी से अपने मन की बात कह सकते हैं।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज अपने रिश्ते को लेकर गंभीरता दिखानी होगी। रिश्ते को मजबूत करने के लिए बातचीत और भरोसे की ज़रूरत है। किसी करीबी से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्यार भरे रिश्ते में शांति और संतुलन बना रहेगा। आपसी समझ बढ़ेगी। पुराने झगड़े खत्म हो सकते हैं। आज का दिन एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझने का है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें