फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: सिंह और धनु राशि वालों को जीवनसाथी से मिल सकता है उपहार, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Wed, 19 Feb 2025 04:11 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
विज्ञापन
1 of 13
19 February Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Love Horoscope 19 February 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।

वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Guru Margi 2025: वसंत पंचमी के बाद गुरु की बदलेगी चाल, इन तीन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन

सुख और वैभव के दाता शुक्र हुए परम उच्च, इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी अच्छी
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपको रोमांस के कई मौके मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। घर में आप दोनों के रिश्ते का उदाहरण पेश किया जा सकता है। आप दोनों को एक दूसरे पर भरोसा बनाए रखना होगा। इस दौरान सिंगल लोगों को भी उनका साथी मिल सकता है। आज आपकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आप जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक प्लेस पर जा सकते हैं। आप दोनों एक दूसरे की हिम्मत है, इसलिए रिश्तों में प्यार बना रहेगा। बिजनेस में तरक्की मिलने पर जीवनसाथी के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। साथी के साथ शॉपिंग पर जाएंगे। क्रश के मिलने के योग है। सिंगल लोगों के लिए अच्छा होगा कि वह खास दोस्त के साथ समय बिताएं और उनके मन की बात को समझने का प्रयास करें।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): वैवाहिक जीवन में यदि कुछ समस्याएं लंबे समय से आपको घेरे हुए थी, तो अपने बड़े सदस्यों की मदद से उसे दूर करें। आपको अपने खास दोस्त पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। शादीशुदा लोगों के जीवन में रोमांस बना रहेगा। सिंगल लोगों के लिए समय सामान्य है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अपने सोलमेट से मन की बात कहने का आज अच्छा अवसर है। आपके सितारे बता रहे हैं कि आज बना रिश्ता जीवन भर साथ रहने वाला है। आपके संबंध को साफ बातचीत से बहुत फायदा पहुंचेगा। साथी से किसी उपहार की प्राप्ति भी हो सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज जीवनसाथी से किसी पुरानी बात को लेकर बहस हो सकती है। आप वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सिंगल लोग अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज लव पार्टनर के साथ मौज मस्ती करने जा सकते हैं। आप दोनों एक अच्छा समय बिताकर मन में चल रही उलझनों को दूर कर सकते हैं। परिवार के लोग आप दोनों के प्रेम और विश्वास को देखकर प्रसन्न होंगे। आज आप पार्टनर के साथ डिनर पर भी जा सकते हैं।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने प्रेम भरे व्यवहार से आपसी लेन-देन के लिए सदैव तत्पर रहें। साथी की भावनाओं को समझें और रिश्ते को सुधारने का प्रयास करें। इस दौरान अगर किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): लांग डिस्टेन्स वालों की साथी से मुलाकात हो सकती है। आप दोनों एक दूसरे को देखकर भावुक हो सकते हैं। इस दौरान भविष्य की प्लानिंग करेंग। आज कोई खास सिर्फ आप से मिलने आ सकता है। वैवाहिक जीवन जी रहे लोग आज सोलमेट के साथ ड्राइव पर जाएंगे। यह समय आप दोनों के रिश्ते को और मजबूत करेगा। कोई गिफ्ट मिलने की संभावना है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): शादीशुदा लोग साथी से प्रेम और जुड़ाव महसूस करेंगे। आप अपने जीवनसाथी में वही ताजगी और चमक देखेंगे। आज सोशल मीडिया के जरिए आपसे प्रेम का इजहार भी कर सकता है। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): रोमांस की नजर से आपका यह दिन अच्छा है। जीवनसाथी से किसी उपहार की प्राप्ति होगी। साथी का ख्याल रखें। सिंगल लोग क्रश से कुछ पर्सनल बातें शेयर कर सकते हैं। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपके जीवन में कोई नया दोस्त आ सकता है। अच्छा होगा आप उसके साथ समय बिताएं। अगर आप किसी से प्रेम विवाह करना चाहते हैं, तो बस अपने दिल की सुनें। आप और जीवनसाथी परिवार की सुख-सुविधाओं की वस्तुओं को खरीद सकते है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें