फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: वृषभ राशि वालों का प्रेम सम्बन्धों को लेकर दिन अनुकूल रहेगा, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Sun, 18 May 2025 07:10 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा
विज्ञापन
1 of 13
Aaj Ka Love Rashifal - फोटो : adobestock
Love Horoscope 18 May 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

Numerology: इन चार मूलांक वालों का मई माह में शुरू होगा अच्छा समय, हर क्षेत्र में मिलेगी तरक्की

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...

Vyatipat Yoga: सूर्य-चंद्र के दुर्लभ व्यतिपात योग से प्रभावित होंगी ये राशियां, करियर पर पड़ेगा सीधा असर

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आप अपने पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ने का प्रयास करेंगे। हालांकि, वाणी में कठोरता से बचें, क्योंकि छोटी सी बात भी रिश्ते में तनाव पैदा कर सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): दिन प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल है। सूर्य के वृषभ राशि में गोचर से आपके रिश्ते में स्थिरता और समझ बढ़ेगी। यदि आप सिंगल हैं, तो किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपकी आकर्षक वाणी और व्यक्तित्व आज आपके प्रेम जीवन में नयापन लाएंगे। सिंगल हैं तो नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है, लेकिन किसी भी रिश्ते में जल्दबाजी से बचें।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  पार्टनर के साथ समय बिताना आपके लिए सुखद रहेगा। भावनात्मक रूप से एक-दूसरे के करीब आने का यह अच्छा समय है। सिंगल हैं तो किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  आपका आत्मविश्वास आज आपके प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  आज के दिन रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखना महत्वपूर्ण है। छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें और पार्टनर के साथ संवाद बढ़ाएं।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपके रिश्ते में रोमांस और समझ बढ़ेगी। पार्टनर के साथ समय बिताना आपके लिए सुखद रहेगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): भावनात्मक रूप से अपने पार्टनर के करीब आने का यह अच्छा समय है। सिंगल हैं तो किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज के दिन आपके रिश्ते में नयापन और रोमांस आएगा। पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्ते में मजबूती आएगी।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): रिश्तों में स्थिरता बनाए रखना महत्वपूर्ण है। पार्टनर के साथ संवाद बढ़ाएं और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज के दिन आपके रिश्ते में समझ और सामंजस्य बढ़ेगा। पार्टनर के साथ समय बिताना आपके लिए सुखद रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): भावनात्मक रूप से अपने पार्टनर के करीब आने का यह अच्छा समय है। सिंगल हैं तो किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें